{"_id":"63bdaef145493654f14f7bd1","slug":"injured-uncle-dies-in-road-accident-nephew-undergoing-treatment-kushinagar-news-gkp463910122","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सड़क हादसे में घायल चाचा की मौत, भतीजे का चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सड़क हादसे में घायल चाचा की मौत, भतीजे का चल रहा इलाज
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल चाचा की मौत, भतीजे का चल रहा इलाज
- मठिया आलम गांव के देवान टोला के रहने वाले हैं दोनों
पकड़ियार बाजार। पांच दिन पहले नौरंगिया-कप्तानगंज मार्ग स्थित पचफेड़ा गांव के पास बाइक और कार में हुई टक्कर में घायल चाचा की सोमवार रात मौत हो गई, जबकि भतीजे का इलाज चल रहा है। घायल की मौत से उनके परिवार में चीत्कार मच गई है।
नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के मठिया आलम गांव के देवान टोला निवासी वकील शाह (60) बीते बृहस्पतिवार को अपने भतीजे सद्दाम के साथ बाइक से परतावल बाजार जा रहे थे। दोनों नौरंगिया-कप्तानगंज मार्ग स्थित पचफेड़ा गांव के पास पहुंचे थे कि उनकी बाइक में एक कार से टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन इन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले गए, जहां इलाज के बाद हालत में सुधार न होता देख उनका इलाज लखनऊ में चल रहा था। सोमवार रात वकील शाह की मौत हो गई। वहीं भतीजे सद्दाम को परिजन घायल अवस्था में पैसे के अभाव में घर लाकर नजदीक के अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। मंगलवार को वकील का शव घर आते ही परिवार के लोग विलाप करने लगे। वकील के कंधों पर ही परिवार के पालन पोषण की जिम्मेदारी थी। उनके परिवार में पत्नी मजीद्दुन नेशा और दो नाबालिग बच्चे फिरोज शाह व अफरोज शाह हैं। जिस कार से दुर्घटना हुई, उसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में एसएचओ अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कार पुलिस के कब्जे में है। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।