फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Information provided to women regarding safety and rights.

Kushinagar News: महिलाओं को सुरक्षा व अधिकारों की दी जानकारी

Sat, 04 Jul 2026 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 04 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Information provided to women regarding safety and rights.
पडरौना। मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत शुक्रवार को सभी थानों में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान एसपी केशव कुमार के निर्देशन में आयोजित किया गया।
विज्ञापन


थानों की एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं और आमजन को महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों, अधिकारों तथा आत्मरक्षा के उपायों की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की रोकथाम और जरूरत पड़ने पर पुलिस की सहायता लेने के लिए भी जागरूक किया गया। पुलिसकर्मियों ने महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा साइबर अपराध पोर्टल के बारे में जानकारी देते हुए इन सेवाओं का आवश्यकता पड़ने पर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। अभियान के दौरान एंटी रोमियो टीमों ने महिलाओं, छात्राओं और बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर मिशन शक्ति के उद्देश्यों और महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस तरह के जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed