फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Information provided to women about self-reliance

Kushinagar News: महिलाओं को स्वावलंबन की दी गई जानकारी

Wed, 05 Nov 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 05 Nov 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Information provided to women about self-reliance
पडरौना। नेहरू इंटर कॉलेज तरयासुजान परिसर में मंगलवार को मिशन शक्ति के विशेष अभियान के तहत जागरूकता चौपाल का आयोजन हुआ। इसमें महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


हब फार इम्पावरमेंट ऑफ वुमेन टीम के डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर नलिन सिंह ने महिलाओं को घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 और दहेज उन्मूलन कानून के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, शासन की संचालित योजनाओं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप योजना और वन स्टॉप सेंटर के बारे में भी जानकारी साझा की।
विज्ञापन

महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों महिला हेल्पलाइन 1090, महिला सहायता हेल्पलाइन 181, आपातकालीन सेवा 112 और बाल हेल्पलाइन 1098 के उपयोग से संबंधित जानकारी भी दी गई। इस दौरान प्रीती सिंह, वंदना कुशवाहा, योगिता कुशवाहा, बृजकिशोर, आदर्श यादव, विजेंद्र कुमार द्विवेदी, देवेंद्र कुमार ओझा, प्रशांत कुमार सिंह, हरेश कुमार, किरन कुशवाहा, सचिन गुप्ता, हरेकृष्ण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed