फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Information given about government schemes

Kushinagar News: सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

Fri, 19 Jan 2024 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 19 Jan 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Information given about government schemes
गुरवलिया बाजार/रहसू बाजार। देवपोखर गांव में फील्ड आफिसर के निर्देशन में ड्रोन से नैनो यूरिया का छिड़काव कराया गया। इसके बाद विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गांव के किसानों को नई तकनीकि और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी राजकुमार मौर्य ने कहा कि केंद्र सरकार के साथ प्रदेश सरकार अनेक योजनाओं के माध्यम से गरीब, किसान एवं नौजवानों के हित में काम कर रही है। किसानों को होने वाली दिक्कत को दूर करने के लिए नैनो यूरिया का प्रयोग काफी सफल रहा है। उन्होंने देवपोखर निवासी किसान अमन तिवारी व सुनीता देवी को इसके लाभ की जानकारी दी। इसके बाद देवेंद्र मौर्य और विनय कुमार आदि विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान अशोक तिवारी, शिवनाथ प्रजापति, बबलू पांडेय, रविंद्र निगम, छोटे तिवारी, चंद्र प्रकाश सिंह, पिन्टू सिंह, गुलशन, दीपक ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी तरह बृहस्पतिवार को गांव दुबौली बसडीला के देवीचक में भारत संकल्प यात्रा के तहत चौपाल लगा। इसमें गांव के लोगों को विधवा, विकलांग, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, पीएम किसान आवास आदि विकास परक योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके बाद गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई। इसमें शशांक मणि, विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा, राधेश्याम पांडेय, विनय तिवारी आदि ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। ग्राम प्रधान अजय तिवारी ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मुकुल तिवारी, प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, ब्रजेश पांडेय, अमरेश सिंह, राजेश दुबे, विजय मिश्र, श्वेता सिंह, अर्चना पांडेय, रंजू राय, उर्मिला देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed