फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Information about raid leaked, fourth accused of gang rape ran away from in-laws

Kushinagar News: दबिश की सूचना लीक, ससुराल से भागा सामूहिक दुष्कर्म का चौथा आरोपी

Wed, 04 Oct 2023 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Information about raid leaked, fourth accused of gang rape ran away from in-laws
26 सितंबर को प्रकाशित खबर।
- किशोरी के गांव के रहने वाले हैं चारों आरोपी, तीन भेजे जा चुकेे हैं जेल
विज्ञापन

- पुलिस में ही आरोपी का खबरी, दस दिन से खाली हाथ लौट रही टीम
संवाद न्यूज एजेसी
कप्तानगंज। दस दिन पहले चलती कार में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले का चौथा आरोपी पुलिस को लगातार छका रहा है। आरोपी की लोकेशन मिलने के बाद पुलिस ने उसकी ससुराल में दबिश दी। पर, इसकी सूचना लीक हो गई। आरोपी वहां से भी भाग निकला। पुलिस टीम खाली हाथ वापस आ गई। बड़ा सवाल है कि आखिर पुलिस की कार्रवाई की पल-पल की सूचना आरोपी को कौन उपलब्ध करा रहा है। आशंका है कि थाने में ही आरोपी का खबरी है। जिसे पुलिस के हर कदम की जानकारी है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी का 9 सितंबर को गांव का एक युवक बहला फुसला कर भगा ले गया। गांव में यज्ञशाला के पास बागीचे में एक रात रखने के बाद 10 सितंबर को अपने तीन दोस्तों के साथ कार में जबरन किशोरी को साथ लेकर चला गया। चलती कार में चारों युवकों ने शराब और सिगरेट पी। आरोपियों ने मोबाइल में अश्लील वीडियो देखकर गैंगरेप किया। घटना में शामिल सभी आरोपी गांव के रहने वाले हैं। सभी आरोपी निलंबित इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह के करीबी भी है। 11 सितंबर को पुलिस ने किशोरी को घर वालों को सुपुर्द कर दिया। किशोरी के परिजनों ने नामजद तहरीर इंस्पेक्टर को दी। कार्रवाई के बजाए 14 दिन तक पुलिस पीड़ित को टकराती रही।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने दर्ज किया था केस
पीड़ित किशोरी को जबरन कार में बैठाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल हुआ तो इंस्पेक्टर ने 24 सितंबर को तीन नामजद समेत चार युवकों पर गैंगरेप का केस दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए दरोगा मंगेश मिश्रा व एक महिला सिपाही पर लापरवाही बरतने की जानकारी एसपी को दी। सीओ कुंदन सिंह की जांच में इंस्पेक्टर की लापरवाही समाने आई और तीनों पुलिसकर्मियों को एसपी से निलंबित कर दिया। अज्ञात आरोपी की पहचान पुलिस ने केस दर्ज होने के दूसरे दिन ही कर लिया जो किशोरी के गांव का ही रहने वाला इमरान है। लेकिन अभी तक पुलिस इसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस आरोपी के ससुराल समेत कई रिश्तेदारियों में दबिश दे चुकी है। लेकिन आरोपी हाथ नहीं लग रहा है। पुलिस को स्टीक जानकारी थी कि आरोपी अपने ससुराल में छिपा है। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पूर्व वह भाग गया। प्रभारी एसओ सूर्यभान यादव ने कहा कि चौथे आरोपी की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा है। रिश्तेदारी में छिपने का उसका लोकेशन मिला था। लेकिन पहुंचने से पूर्व भाग निकला। बहुत जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed