{"_id":"65889251d2d201cb7a0ab857","slug":"information-about-prayer-meeting-in-kataibharpurwa-people-ran-away-before-police-arrived-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-9862-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कटाईभरपुरवा में प्रार्थना सभा की सूचना, पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कटाईभरपुरवा में प्रार्थना सभा की सूचना, पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग गए लोग
Mon, 25 Dec 2023 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 25 Dec 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहां बाजार के कटाई भरपुरवा गांव के दो टोलों पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाता था। पहले टेंट लगाकर प्रार्थना सभा का आयोजन होता था, लेकिन अब घर में कराया जाता है। रविवार को व्यापारी टोले पर प्रार्थना सभा की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची। पर, वहां कोई नहीं मिला। पुलिस मामले के हर बिंदु पर जांच कर रही है।
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि काफी दिनों से गरीबों को अपने जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। कटाई भरपुरवा के व्यापारी टोले और मंसाछापर में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन का खेल चल रहा है। लोगों का कहना है कि मंसाछापर टोले पर प्रत्येक महीने की 24 तारीख और व्यापारी टोले में प्रत्येक रविवार को प्रार्थना सभा का आयोजन कराया जाता है। दोनों जगहों पर पहले तो टेंट लगाकर प्रार्थना सभा कराई जाती थी। लेकिन पुलिस की कार्रवाई के बाद से अब इसे घरों में करने लगे हैं। इसका आयोजन दो घरों में किया जाता है।
रविवार को व्यापारी टोले के एक घर में कुछ लोगों की भीड़ लगी थी। किसी ने इसकी वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन कार्यक्रम समाप्त हो चुका था। इसमें शामिल लोग वहां से जा चुके थे। गांव के लोगों का कहना है कि यह सिलसिला काफी दिनों से यह चला आ रहा है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि प्रार्थना सभा और धर्म परिवर्तन की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस गई थी, लेकिन वहां कोई मिला नही था। जो वीडियो सामने आया है, उसमें कुछ महिलाएं घर से निकल रही हैं। हर पहलु की जांच की जा रही है।