{"_id":"697d01e8e53602ba94041c74","slug":"ineligible-people-got-prime-ministers-house-demand-for-investigation-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-153749-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अपात्रों को मिला प्रधानमंत्री आवास, जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अपात्रों को मिला प्रधानमंत्री आवास, जांच की मांग
विज्ञापन
पडरौना। विकास खंड तमकुहीराज के परसौनी खुर्द गांव में वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े पैमाने पर धांधली की शिकायत एसडीएम से की गई है। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बीडीओ तमकुही को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
तमकुहीराज तहसील के परसौनी खुर्द गांव के नसीम अली ने एसडीएम को सौंपे शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि वर्ष 2023-24 में ग्राम सभा में आवंटित आवास में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। उन लोगाें को आवास की धनराशि दी गई है जिन्होंने अभी तक एक ईंट भी आवास के नाम पर नही रखवाया है।
आरोप है कि गांव के प्रधान प्रतिनिधि ने ब्लाक के अधिकारियों को गुमराह कर अपात्रों को आवास दिलवाकर सरकारी धन का बंदरबाट कर लिया है। एसडीएम ने बीडीओ को मामले की जांच सौंपी है। एसडीएम आकांक्षा मिश्रा ने कहा मामला संज्ञान में है बीडीओ तमकुही से मामले की जांच करने का निर्देश दिया जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।