फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Indian soldiers are the pride of the country: Vinay

देश का स्वाभिमान हैं भारतीय सैनिक : विनय

Sun, 17 Dec 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 17 Dec 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Indian soldiers are the pride of the country: Vinay
पडरौना। नगर के जलकल भवन परिसर में शनिवार को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की तरफ से विजय दिवस मनाया गया। इसमें वक्ताओं ने भारतीय सैनिकाें को देश का स्वाभिमान बताया। इसके बाद पूर्व सैनिकाें को अंग वस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि सरहद पर जब सैनिक जागते हैं, तब लोग अपने घरों में चैन की नींद सोते हैं। सैनिकों का त्याग और देश के प्रति किया गया बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है। भारतीय सेना ने वीरता का परिचय देते हुए पाकिस्तानी सेना को 1948, 1965, 1971 और 1999 में हर बार मात दी है। 1971 के युद्ध में पूर्वी व पश्चिमी पाकिस्तान को अलग थलग करते हुए बांग्लादेश के गठन करने के अलावा 93,000 सशस्त्र पाक सैनिकों को आत्मसमर्पण करवा दिया। भारतीय सेना पूरे विश्व में तीसरी सबसे शक्तिशाली सेना होने का गौरव हासिल किया है। कार्यक्रम को मनीष जायसवाल, कैप्टेन दयाशंकर पांडेय, कैप्टन आरएन पांडेय, कैप्टन नागेंद्र पांडेय, सूबेदार मेजर जेपी यादव, सार्जेंट ओपी वर्मा, सार्जेंट शंकर दुबे, हवलदार अनिल सिंह आदि ने संबोधित किया। इसके बाद पूर्व सैनिकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेजर महेश बर्नवाल और संचालन कैप्टन एलबी त्रिपाठी व कैप्टन समसुद्दीन ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान ओपी कुशवाहा, दिनेश दुबे, जगरनाथ, सीताराम शर्मा, युद्धवीर सिंह, वीरेंद्र कुमार, चंद्रिका प्रसाद, चंद्रिका कुशवाहा, सूबेदार मुस्तफा, धर्मेंद्र सिंह, अफसरा देवी, इलायची देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed