फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Indian New Year celebrated with pomp

Kushinagar News: धूमधाम से मनाया भारतीय नववर्ष

Wed, 10 Apr 2024 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 10 Apr 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Indian New Year celebrated with pomp
तमकुहीरोड। आरएसएस की तरफ से धर्मशाला में मंगलवार को वर्ष प्रतिपदा उत्सव (नव वर्ष) धूमधाम से मनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि हिन्दू नव वर्ष भारतीय सनातन सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। यह लोगों को एकता और भाईचारे का संदेश देते है। देवरिया के विभाग प्रमुख सुरेश ने कहा कि विक्रमी संवत 2081 का शुभारंभ हो गया है। यह भारतीय सनातन परंपरा का हिस्सा है। संघ हिन्दू हितों का संरक्षक है। किसी भी संकट के समय देश के लोगों के साथ खड़ा रहता है। कार्यक्रम को नगर कार्यवाह गुरुशरण जायसवाल, प्रहलाद वर्मा, राजेश जायसवाल, निर्मल अग्रवाल, राजेंद्र वर्मा आदि ने संबोधित किया। इस दौरान प्रहलाद केशरी, अरविंद जायसवाल, मिंटू रौनियार, सुनील वर्मा, बृजकिशोर बरनवाल, धर्मनाथ वर्मा, धीरज सिंह, आदित्य वर्मा, राजेश्वर गुप्ता, अभिषेक शुक्ल, हिमांशु वर्मा, गोविंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नव संवत्सर पर चंदन रोली लगाकर दीं शुभकामनाएं

कसया। हिंदू नव वर्ष के अवसर पर संस्कार भारती के तत्वावधान में मंगलवार को चंदन रोली का टीका लगाकर नव संवत्सर की शुभकामनाएं दी गईं। संस्कार भारती के जिलाध्यक्ष, संरक्षक, सह मंत्री और उपाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के सभी पदाधिकारी नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए सभी लोगों से मिलते हुए दीवानी कचहरी पहुंचे। वहां अधिवक्ताओं को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। संस्था के संरक्षक पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा यह एक संस्कार से जुड़ा हुआ है। हमें नववर्ष उत्साहपूर्वक मनाना चाहिए। अध्यक्ष अनिल सिन्हा ने कहा कि संस्कार भारती यह आयोजन पिछले कई वर्षों से कर रही है और भविष्य में यह आयोजन होता रहेगा। इस दौरान सह मंत्री राजू मद्धेशिया, दिनेश तिवारी, डॉक्टर अमरीश विश्वकर्मा, राजेश जिला प्रचारक, उमेश जायसवाल, कमला पांडेय, रमेश मद्धेशिया, मुकेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नई चेतना और उमंगों का प्रतीक है भारतीय नववर्ष



जौरा बाजार। राम जानकी मंदिर परिसर में राष्ट्रीय स्वयं संघ की तरफ से वर्ष प्रतिपदा का आयोजन किया गया। लोगों को एक-दूसरे को चंदन लगाकर नववर्ष की बधाई दी।पूर्व प्रधानाचार्य चंद्रिका शर्मा ने कहा कि भारतीय नव वर्ष नई चेतना और उमंगों का प्रतीक है। उन्होंने संघ के संस्थापक डाॅ. केशव राव हेडगेवार के जीवनी पर चर्चा कर उनके जीवनी को राष्ट्रीयता की भावना से ओतप्रोत बताया। इस दौरान विश्वामित्र त्रिपाठी, पूर्व ग्रामप्रधान प्रमोद गुप्त, अंशुमान चतुर्वेदी, हिमांशु शेखर श्रीवास्तव, राकेश साहनी, निलेश उपाध्याय, अरविंद मिश्रा, निलेश साहनी, वीरेंद्र गुप्ता, नागेंद्र चौरसिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed