फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Increase your business by taking advantage of the schemes

Kushinagar News: योजनाओं का लाभ लेकर बढ़ाएं कारोबार

Wed, 09 Sep 2026 02:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Increase your business by taking advantage of the schemes
कसया। प्रदेश के एमएसएमई राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने मंगलवार को कसया के गोलाबाजार में निर्माणाधीन प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति देखी और अधिकारियों से परियोजना से संबंधित जानकारी ली। समय से निर्माण कार्य पूरा कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इसके बाद राज्यमंत्री सिसवा महंत स्थित मिनी औद्योगिक स्थान पहुंचे। यहां उन्होंने विभिन्न औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण कर उद्यमियों से बातचीत की। उद्यमियों ने कारोबार से जुड़ी समस्याओं और आवश्यकताओं से उन्हें अवगत कराया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने के साथ युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कई योजनाएं चला रही है। उद्यमी इन योजनाओं का लाभ लेकर अपने कारोबार को मजबूत करने के साथ उसका विस्तार भी कर सकते हैं। उन्होंने उद्यमियों से रोजगारपरक योजनाओं और स्वरोजगार कार्यक्रमों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, कसया विधायक पीएन पाठक, हाटा विधायक मोहन वर्मा, उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य, सहायक आयुक्त उद्योग आलोक कुमार गुप्ता, अजय गुप्ता समेत विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। मिनी औद्योगिक स्थान में दाऊद अली, मनीष पटेल, प्रमोद सिंह, शिवशंकर यादव, अभिराम यादव, अजीत यादव, हर्ष अग्रवाल, राम तपस्या पांडेय, अशोक दूबे समेत अन्य उद्यमी उपस्थित रहे। इसके अलावा कस्बे में व्यापारियों से राज्यमंत्री मिले, इस दौरान विधायक मनीष जायसवानल,अमित वर्मा, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष सचिन चौरसिया, जिलाध्यक्ष विपिन जयसवाल, अजय गुप्ता, सुधीर जायसवाल,प्रदीप सोनी, सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे।प्
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed