फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Increase the frequency of Chhapra-Anand Vihar Special

Kushinagar News: छपरा-आनंद विहार स्पेशल का बढ़ाएं फेरा

Sat, 19 Jul 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 19 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Increase the frequency of Chhapra-Anand Vihar Special
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तमकुहीरोड। कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर दिल्ली के लिए चलने वाली दो ट्रेनों में 14 मई से 17 जुलाई के बीच दस फेरा के लिए मंजूर 05113-05114 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल समर स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को अपना फेरा पूरी कर ली है। शुक्रवार को यह ट्रेन 2.55 बजे तमकुहीरोड पहुचीं और निर्धारित ठहराव के बाद छपरा के लिए रवाना हो गई। लोगों का कहना है कि इस रूट से चलने वाली दो अन्य स्पेशल ट्रेनों का फेरा पहले ही बढ़ाया जा चुका है। इसलिए छपरा-आनंद बिहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन का फेरा बढ़ा कर इसका परिचालन आगे भी जारी रखना यात्री हित में होगा।

पूर्वोत्तर रेलवे ने इस साल कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग के यात्रियों की सुविधा को लेकर छपरा से आनंद विहार टर्मिनल तक चलने वाली दो स्पेशल ट्रेनों की मंजूरी दी थी। जिसमें 05305/05306 छपरा- आनंद विहार को जहां अग्रिम आदेश तक चलाया जाना है, वहीं दिल्ली के लिए दूसरी ट्रेन 05113/05114 छपरा आनंद बिहार को 14 मई से 17 जुलाई के बीच 10 फेरा के लिए चलाए जाने की मंजूरी मिली थी। जिसमे दिल्ली के लिए चल रही दूसरी स्पेशल ट्रेन का अंतिम फेरा शुक्रवार को पुरा हो गया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मायाशंकर निर्गुणायत बताते हैँ कि इस रूट पर चलने वाली लालकुआं-कोलकाता स्पेशल ट्रेन का फेरा पूरी होने के बाद उसे 8 फेरा के लिए बढ़ा दिया गया है। जबकि छपरा- कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) स्पेशल ट्रेन के परिचालन को दो फेरा के लिए आगे बढ़ाया जा चुका है। लेकिन अभी तक दिल्ली तक चलने वाली 05113/05114 स्पेशल ट्रेन का फेरा बढ़ाए जाने की घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में इस ट्रेन का परिचालन अवधि आगे नहीं बढ़ाई गई तो यात्रियों के लिए दिल्ली की राह मुश्किल हो सकती है। इसे लेकर क्षेत्र के व्यापारी लवकुश गुप्ता, दुर्गेश मद्धेशिया, रवि विश्वकर्मा, अनुज सोनी, धर्मदेव साहू आदि ने इस ट्रेन को यात्रियों के लिए उपयोगी बताते हुए इस ट्रेन का समय विस्तार कर इसका परिचालन आगे भी जारी रखे जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed