{"_id":"5b9ab276867a557ec86b9e85","slug":"increase-in-water-level-increase-risk-of-catastrophe","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलस्तर में वृद्धि, कटान का खतरा बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलस्तर में वृद्धि, कटान का खतरा बढ़ा
कुशीनगर (ब्यूरो)
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
जलस्तर में वृद्धि, कटान का खतरा बढ़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमकुहीरोड (कुशीनगर)। अहिरौलीदान में कटान का खतरा फिर बढ़ गया है। कटान रोकने के लिए जगह-जगह बोल्डर और मिट्टी से भरे बोरे रखे गए थे, वह कटान की चपेट में आ गए हैं। इसके साथ ही एपी बांध पर भी दबाव बढ़ गया है।एक सप्ताह तक शांत रहने के बाद अहिरौलीदान में गंडक नदी बुधवार से फिर उफान पर है।
इससे कचहरी टोला, खैरखुटा, नोनिया पट्टी, मदुरही और दलित बस्ती पर खतरा बढ़ गया है। जिला पंचायत सदस्य अरविंद सिंह पटेल की बहुमंजिली इमारत और पूर्व प्रधान मजिस्टर पासवान के मकान के साथ ही सूर्यदेव सिंह, गोरख सिंह, रविंद्र सिंह, भगवान पासवान, सत्येंद्र सिंह, रामपूजन, विरेश सिंह, उमेश सिंह आदि के मकानों पर कटान का खतरा बढ़ गया है। खतरा बढ़ते देख लोगों ने अपना सामान भी हटाना शुरू कर दिया है।