फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Income will increase through intercropping of sugarcane

Kushinagar News: गन्ने की सहफसली खेती से बढ़ेगी आय

Thu, 12 Mar 2026 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Income will increase through intercropping of sugarcane
कसया। क्षेत्र के बकनहा गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में बुधवार को किसानों की बैठक हुई। उन्हें गन्ने के साथ सब्जी आदि की खेती करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश गन्ना किसान संस्थान प्रशिक्षण केंद्र पिपराइच (गोरखपुर) के पूर्व सहायक निदेशक ओम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि गन्ने की वैज्ञानिक तकनीक से खेती को बढ़ावा देने के लिए 50 से अधिक किसानों को कृषक अध्ययन यात्रा के तहत उत्तर प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और ओडिशा भेजा गया। वहां किसानों को गन्ना अनुसंधान संस्थानों और कृषि विश्वविद्यालयों के वैज्ञानिकों से आधुनिक खेती की तकनीक, दलहन, सब्जी उत्पादन, पशुपालन, मत्स्य पालन और मुर्गी पालन का प्रशिक्षण मिला। प्रशिक्षण लेकर लौटे किसानों ने अपने खेतों में आधुनिक तकनीक अपनाई, जिससे गन्ने की पैदावार और आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। इस तरह का कार्य प्रत्येक गन्ना किसान कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed