{"_id":"696a934c699769b0f8054c4c","slug":"income-tax-team-investigated-in-sub-registrar-office-chaos-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-152933-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: उप निबंधक कार्यालय में आयकर टीम ने की जांच, अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: उप निबंधक कार्यालय में आयकर टीम ने की जांच, अफरा-तफरी
विज्ञापन
जांच के लिए पहुंची इनकम टैक्स की टीम।
पडरौना। 30 लाख से अधिक की जमीन रजिस्ट्री में पैन नंबर सही ढंग से न भरे जाने अथवा पैन नंबर के अभाव में फार्म-60 पर सही तरीके से ब्योरा न मिलने पर आयकर विभाग की टीम गोरखपुर से शुक्रवार को सदर उप निबंधक कार्यालय पहुंची।
आयकर अधिकारी विनीत श्रीवास्तव के नेतृत्व में पहुंची टीम ने वित्तीय वर्ष 2021-22 से अब तक हुए बैनामे से संबंधित अभिलेखों का मुआयना किया। इस दौरान कुछ बैनामों में सही पैन नंबर न भरे होने की बात सामने आई। इसके अलावा कुछ ऐसे भी बैनामे सामने आए, जिसमें क्रेता या विक्रेता का पैन नंबर न होने की स्थिति में जो फार्म-60 जमा किए गए थे, उन्हें भी सही तरीके से नहीं भरा गया था। इस पर टीम ने इस बात का विशेष ध्यान रखने को कहा।
आयकर विभाग की इंटेलीजेंस और क्रिमिनल इंटेलीजेंस की गोरखपुर यूनिट के आयकर अधिकारी विनीत श्रीवास्तव और अमित गुप्ता संयुक्त निदेशक, लखनऊ सोनल सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को सदर उप निबंधक कार्यालय पहुंचे। जमीन की खरीद-फरोख्त में आयकर चोरी की आशंका पर पहुंचे इन अधिकारियों-कर्मचारियों ने बताया कि 30 लाख से बड़ी डीड में एसआईआर (इनकम टैक्स) भरा जाता है।
विज्ञापन
उसमें ऑनलाइन एरर (त्रुटि) दिखने पर टीम ने वित्तीय वर्ष 2021-22, 2022-23, 2023-24 और 2024-25 में हुए 30 लाख रुपये से ऊपर के हुए बैनामों के बारे में जानकारी मांगी। विभाग की तरफ से अभिलेख दिखाए गए।
आयकर अधिकारी विनीत श्रीवास्तव व अमित गुप्ता ने सभी डीड देखा। सब रजिस्ट्रार ने बताया कि कुछ पैन नंबर गलत भरे मिले तथा कुछ ऐसे क्रेता-विक्रेता, जिनका पैन कार्ड नहीं था, उनकी तरफ से भरे गए दो-चार फार्म-60 में कुछ त्रुटियां पायी गईं।
कुछ फार्म-60 में भी जानकारी गलत भरी थी। आयकर विभाग की टीम ने उस तरफ ध्यान दिलाया और कहा कि आगे से ऐसी गलती नहीं होनी चाहिए।
पैन नंबर और फार्म-60 सही तरीके से भरे जाएं। यह भी बताया कि बैनामे पर 20 हजार से अधिक नकद शुल्क नहीं लेना है। टीम इससे जुड़े कुछ दस्तावेज अपने साथ ले गई है। सब रजिस्ट्रार ने बताया कि आयकर टीम के सर्वे के दौरान विभाग के सीईओ आदित्य बंका भी मौजूद रहे।