फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Inauguration of the Mahant Avedyanath Women's Self-Reliance Center

Kushinagar News: महंत अवेद्यनाथ नारी स्वावलंबन केंद्र का शुभारंभ

Fri, 22 May 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 22 May 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of the Mahant Avedyanath Women's Self-Reliance Center
कसया। टेकुआटार के दुलहिन जगन्नाथ कुंवरि इंटरमीडिएट कॉलेज में बृहस्पतिवार को महंत अवेद्यनाथ नारी स्वावलंबन केंद्र का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम कसया डॉ. संतराज सिंह ने दीप प्रज्वलित कर केंद्र का उद्घाटन किया और छात्राओं को आत्मनिर्भर बनकर समाज की मुख्यधारा में योगदान देने का संदेश दिया। शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ हुआ। इसके बाद ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय नाथ एवं महंत अवेद्यनाथ के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। प्रधानाचार्य रविंद्र शर्मा ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। वहीं छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद गोरखपुर द्वारा संचालित विद्यालय में शुरू किया गया यह केंद्र समाज में नारी शक्ति और नारी सशक्तिकरण की भावना को और मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विकसित उत्तर प्रदेश एवं विकसित भारत की परिकल्पना तभी साकार होगी, जब महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त बनेंगी। उन्होंने छात्राओं से शिक्षा के साथ आत्मविश्वास और स्वावलंबन को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि आज की बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। प्रधानाचार्य रविंद्र शर्मा ने कहा कि विद्यालय की बालिकाएं आधुनिक समाज को नई दिशा देने वाली शक्ति बनेंगी। आत्मनिर्भर युवा ही विकसित भारत के सपनों को साकार कर सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन धीरज राव ने किया। इस दौरान निधि राव, उपेंद्र पांडेय, राजेंद्र सिंह, निखिल श्रीवास्तव, बालेंदु, श्रीराम सैनी, मुकेश राव, वैद्यनाथ गुप्ता, रहमत अली, जमशेद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed