{"_id":"682a3e0661f70f329b0842e7","slug":"inauguration-of-photo-exhibition-based-on-ancient-monuments-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-137688-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: प्राचीन स्मारकों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: प्राचीन स्मारकों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ
Mon, 19 May 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 19 May 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
पकवा इनार। अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर राजकीय बौद्ध संग्रहालय कुशीनगर में रविवार को प्राचीन स्मारकों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ। इसमें पहुंचे विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर उसकी प्राचीनता की जानकारी ली। संग्राहालय के वरिष्ठ कार्मिक तेज प्रताप शुक्ल ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य दर्शकों को भारत की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना है। प्रदर्शनी में देश के विभिन्न हिस्सों से चुने गए प्राचीन स्मारकों की सुंदरता और भव्यता को दर्शाते हैं।
इन तस्वीरों के माध्यम से दर्शक प्राचीन वास्तुकला, कला और इतिहास की झलक पा सकेंगे। पहले दिन 250 दर्शक और छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित उत्कृष्ट छायाचित्रों की सराहना की और इस पहल के लिए संग्रहालय के प्रयासों की सराहना की। यह प्रदर्शनी 31 मई तक रहेगी। संवाद