फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   inami jahiruddin arrested

Kushinagar News: दस हजार का इनामी जहरूद्दीन गिरफ्तार, नौ माह से था फरार

Sat, 24 Jun 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 24 Jun 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
inami jahiruddin arrested
अश्लील वीडियों बनाकर सोशल मीडिया पर वॉयरल किया था
विज्ञापन

उलाहना देने पर नाबालिग को पीटा था, पुलिस ने दर्ज किया था केस
संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ियार बाजार। नाबालिग लड़की को अश्लील मैसेज भेजने और विरोध करने पर पिटाई करने वाले दस हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। नौ माह बाद पुलिस नेे जब इनाम घोषित किया तो युवक पकड़ में आया।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ढोलहा गांव में पिछले वर्ष दूसरे गांव की एक नाबालिग लड़की ने एक युवक के घर पहुंचकर परिजनों से मोबाइल पर अश्लील मैसेज व वीडियो भेजने, एडिट कर अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने की शिकायत की। आरोपी और उसकी मां ने लड़की की पिटाई कर दी। मां ने 23 सितंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस पाॅक्सो एक्ट में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

पुलिस ने अप्रैल माह में न्यायालय के आदेश पर कुर्की का नोटिस उसके घर पर चस्पा किया। उसके बाद भी आरोपी कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। 11 जून को पुलिस ने (174 A) लोकसेवक के आदेश की अवहेलना का एक और केस दर्ज किया। एसपी धवल जायसवाल ने दस हजार रुपये का इनाम आरोपी पर घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात को पुलिस ने आरोपी जहरुद्दीन को मौसी के घर गुलहरिया से गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed