फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   In two months, 12 gangsters attached assets worth more than six crores

दो माह में 12 गैंगस्टरों की छह करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

Wed, 06 Jul 2022 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
In two months, 12 gangsters attached assets worth more than six crores
दो माह में 12 गैंगस्टरों की छह करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन

‘ऑपरेशन धवल’ में ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराधी सहमे
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। एसपी धवल जायसवाल का अघोषित अभियान ‘ऑपरेशन धवल’ का असर जिले में दिखने लगा है। 12 गैंगस्टरों पर नकेल कसते हुए पुलिस ने दो माह में छह करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है। सबसे अधिक कुर्की की चार कार्रवाई अहिरौली बाजार थाने में हुई है। इनमें तीन टॉप-10 अपराधी हैं और चार शराब माफिया शामिल हैं।
गैंगस्टरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई से अन्य अपराधी सहमे हुए हैं। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में 12 अपराधियों पर कार्रवाई की है। इनकी संपत्ति भी कुर्क की गई है। छह मई को अहिरौली थाने की पुलिस ने क्षेत्र के शराब माफिया सुबोधिया खुर्द निवासी लाल बहादुर निषाद की चार लाख की संपत्ति कुर्क की गर्ठ। छह मई को ही अहिरौली बाजार की पुलिस ने शराब माफिया हाटा थानाक्षेत्र के बढ़या बुजुर्ग लोहरैया निवासी अच्छैबर चौधरी की 60 लाख की संपत्ति कुर्क की। 11 मई को हनुमानगंज की पुलिस ने टॉप-10 अपराधी कुबेरस्थान थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुर टोला कर्बला निवासी नूरसेद की दस लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की गई।
विज्ञापन

17 मई को अहिरौली बाजार की पुलिस ने टॉप-10 अपराधी कप्तानगंज थानाक्षेत्र बसहिया उर्फ कप्तानगंज निवासी सुलेमान 80 हजार रुपये की संपत्ति कुर्क की। 12 मई को अहिरौली बाजार पुलिस ने इसी थानाक्षेत्र के टॉप-10 अपराधी सौहरोना निवासी चैतू उर्फ रामचरित्र की पांच लाख 63 हजार की संपत्ति कुर्क की। 23 जून को कसया पुलिस ने शराब माफिया सेमरा धूसी निवासी अमरनाथ कुशवाहा की चार करोड़ 95 लाख की संपत्ति कुर्क की। 18 जून को रामकोला पुलिस ने खैरटवा निवासी गणेश तिवारी की 50 हजार रुपये की संपत्ति कुर्क की। 19 जून को तुर्कपट्टी पुलिस ने गड़हिया निवासी दिलीप सिंह की 60 हजार की संपत्ति कुर्क की। 15 जून को पटहेरवा थाने की पुलिस ने पिपरा कनक निवासी शमसुलहुदा की दो लाख 60 हजार रुपये की संपत्ति कुर्क की। 23 जून को जटहा बाजार पुलिस ने पडरौना कोतवाली थानाक्षेत्र के बसहिया बनबीरपुर निवासी रहमत अली की 30 हजार रुपये क संपत्ति कुर्क की। 25 जून को हनुमानगंज पुलिस ने कुबेरस्थान थानाक्षेत्र के सेमरा हर्दो निवासी अख्तर की संपत्ति कुर्क की। इसी दिन विशुनपुरा पुलिस ने शराब माफिया मठिया माफी गोड़रिया निवासी राजेश कुशवाहा की 60 हजार की संपत्ति कुर्क की।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
कोट
12 गैंगस्टरों की संपत्ति कुर्क की गई है। जल्द ही पांच और की संपत्ति कुर्क की जाएगी। जिले के बड़े अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई जाएगी। यहां से अपराध का सफाया करना है।
-धवल जायसवाल, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed