फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   In the eyes of the public, the work of Munderwa police station is top

Kushinagar News: जनता की नजर में मुंडेरवा थाने का कामकाज अव्वल

Mon, 25 Sep 2023 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
In the eyes of the public, the work of Munderwa police station is top
जनता की नजर में मुंडेरवा थाने का कामकाज अव्वल- सबसे कम रेटिंग वाले पांच थानेदारों को चेतावनी
विज्ञापन

बस्ती। पब्लिक अप्रूवल रेटिंग सिस्टम के तहत माह अगस्त, 2023 में पुलिस कार्यप्रणाली की रैंकिंग में मुंडेरवा थाने को जिले में पहला स्थान मिला है। अगले माह में होने वाले क्राइम मीटिंग में इन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।जबकि थानों की रैंकिंग बाटम पांच में 13 वें नम्बर पर रुधौली प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र चौधरी,14 वें स्थान पर थानाध्यक्ष वाल्टरगंज रामदेव, 15वें पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विनय पाठक, 16 वें स्थान पर प्रभारी निरीक्षक हरैया राणा देवेंद्र प्रताप सिंह व 17 वें स्थान पर थानाध्यक्ष छावनी नरायन लाल श्रीवास्तव की रैंकिंग प्राप्त हुई जिन्हें जनता के बीच अपना व्यवहार व कार्य शैली को सुधारने लिए सख्त चेतावनी जारी की गई है।
रैंकिंग में जनसमस्याओं का निस्तारण एवं जनता के प्रति व्यवहार पर जनता की संतुष्टि के पांच प्रमुख मानकों में डायरेक्ट पोल,सोशल मीडिया एक्स पर पोल, आईजीआरएस, एफआईआर, एनसीआर का फीडबैक लेकर जनपद के सभी थानों का परिणाम तैयार किया गया है। जिसमें प्रभारी निरीक्षक मुण्डेरवा रामकृष्ण मिश्र को प्रथम स्थान, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना भाग्यवती पाण्डेय को दूसरा स्थान, प्रभारी निरीक्षक परसरामपुर रामेश्वर यादव को तीसरा स्थान,थानाध्यक्ष पुरानी महेश सिंह को चौथा स्थान तथा प्रभारी निरीक्षक गौर राजकुमार पाण्डेय को पांचवीं रैंक मिली है।
विज्ञापन

--
एफआईआर व आईजीआरएस में नगर रहा प्रथम
- एफआईआर व आईजीआरएस की अलग से की गई रेटिंग में प्रथम स्थान पर थानाध्यक्ष नगर संतोष गौड़, दुसरे स्थान पर थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती महेश सिंह, तीसरे स्थान पर महिला थाना प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पाण्डेय, चौथे स्थान पर प्रभारी निरीक्षक परशुरामपुर रामेश्वर यादव तथा थानाध्यक्ष लालगंज जितेन्द्र सिंह पाचवीं रैंक प्राप्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed