फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   in the city every day jam

शहर में हर दिन लग रहा जाम

Fri, 24 Aug 2018 12:21 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Fri, 24 Aug 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
in the city every day jam
शहर में हर दिन लग रहा जाम - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। शहर से होकर गुजरने वाली एनएच-28 बी पर मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के पुल से लेकर सुभाष चौक और रामकोला रोड पर इन दिनों लगने वाले जाम की समस्या से हर कोई परेशान है। कारण यह कि सड़क की पटरी पर वाहनों को खड़ी कर चालकों द्वारा सवारी भरे जाने से यह समस्या पैदा हुई गई है। शहर में हर दिन रुक-रुक कर जाम लग जा रहा है। इससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चालकों की मनमानी के आगे यातायात पुलिस भी बेबस रहती है। बृहस्पतिवार को शहर के कई प्रमुख मार्गों पर जाम लगा रहा।  
विज्ञापन


सुबह 10 बजते ही शहर में जाम लगने का सिलसिला शुरू हो जा रहा है। मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की पुल से लेकर सुभाष चौक, सुभाष चौक से रामकोला रोड चुंगी, कोतवाली रोड से तिलक चौक और धर्मशाला रोड पर हर दिन लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। शहर में टेंपो स्टैंड, बस स्टैंड होने के बाद भी चालकों की मनमानी का आलम यह है कि जहां सवारी मिली, वहीं पर गाड़ी खड़ी कर बैठाना शुरू कर देते हैं। यही नहीं रोडवेज बस स्टैंड में पर्याप्त जगह होने के बाद भी चालक रोडवेज बसों को सड़क पर ही खड़ी कर दे रहे हैं। यही वजह है कि सड़क पर वाहनों के खड़ा होने से शहर जाम की भेंट चढ़ गया है। धर्मशाला रोड पर कई बड़ी व्यापारिक प्रतिष्ठानें हैं। रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक होने के चलते ग्राहक भी इन्हीं व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर आ रहे है। बृहस्पतिवार को यह मार्ग भी जाम के हवाले रहा। यातायात प्रभारी परमहंस ने बताया कि शहर में लगने वाले जाम की समस्या से अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। नगर पालिका के चेयरमैन से भी सड़क की पटरी से अतिक्रमण हटवाने की शिकायत की गई है। शुक्रवार से शहर में अभियान चलाकर पटरी पर अतिक्रमण व वाहन खड़ा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed