{"_id":"57ee9ec14f1c1bc01c5751b5","slug":"in-leopard-attack-3-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुआ के हमले से बालक समेत तीन जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुआ के हमले से बालक समेत तीन जख्मी
kushinagar
Updated Fri, 30 Sep 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
हमला
- फोटो : santosh verma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुदही(कुशीनगर)। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के गांव जंगल पचरुखिया के उमर टोला में शुक्रवार की शाम साढ़े छह बजे घुसे तेंदुआ ने चार वर्ष के बालक व एक महिला को हमलाकर जख्मी कर दिया। तेंदुए ने दो घरों में घुसकर बकरियों को भी मार डाला। तेंदुए ने बंगाली पट्टी गांव की एक महिला पर भी हमला किया।
तेंदुए नग पचरुखिया के उमर टोला निवासी कैलाश के घर में बंधी बकरी को हमलाकर मार डाला। बकरी को बचाने दौड़ी उसकी पत्नी यशोदा तेंदुआ देखकर चीख पड़ी। तेंदुए ने झपट्टा मारकर यशोदा को जख्मी कर दिया। भाग रहे तेंदुए ने रास्ते में विनोद के चार वर्षीय पुत्र अंगद को भी हमलाकर जख्मी कर दिया। गांव में तेंदुआ घुसने की खबर से अफरातफरी मच गई। चीख पुकार के बीच तेंदुए ने योगेंद्र के घर में घुसकर उसकी भी बकरी को मार डाला। आबादी के बीच तेंदुआ घुसने की खबर से गांव में दहशत फैल गई। देर शाम लोगों ने बताया कि तेंदुए ने बंगाली पट्टी गांव की रहने वाली सुनैना (28) पत्नी चिंताहरण को भी हमलाकर जख्मी कर दिया है।
इस संबंध में पडरौना वन विभाग के रेंजर घनश्याम शुक्ल तथा कुबेरस्थान एसओ ने बताया कि वन कर्मियों और पुलिस कोे गांव में भेजा जा रहा है।