फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   In Kushinagar, the idol of Goddess Kali was broken in the temple.

UP: मां काली मंदिर की पिंडी को किया खंडित, ऊपर लगे स्टील की धातु चोरी- लोगों में आक्रोश; कुशीनगर की घटना

Sat, 28 Mar 2026 01:38 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Published by: Rohit Singh Updated Sat, 28 Mar 2026 01:38 PM IST
सार

खेसारी गिदहा गांव स्थित मां काली मंदिर में बनी एक पिंडी को शुक्रवार की रात असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया। सुबह पूजा करने पहुंचे मंदिर के पुजारी सोनू गिरी ने खंडित पिंडी देखकर ग्रामीणों को जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। 

विज्ञापन
In Kushinagar, the idol of Goddess Kali was broken in the temple.
जांच करती पुलिस - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया

विस्तार

कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा खेसारी गिदहा स्थित मां काली देवी मंदिर के गर्भगृह में शुक्रवार रात्रि को अज्ञात लोगों ने पिंडी तोड़कर ऊपर लगी स्टील की धातु चोरी कर ली है। शनिवार सुबह सूचना पर पहुंची डॉयल 112 और कसया पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी। घटना के बाद गांव में आक्रोश व्याप्त हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने जल्द दोषियों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को समझाया। मिली जानकारी के मुताबिक, खेसारी गिदहा गांव स्थित मां काली मंदिर में बनी एक पिंडी को शुक्रवार की रात असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया। 

विज्ञापन

सुबह पूजा करने पहुंचे मंदिर के पुजारी सोनू गिरी ने खंडित पिंडी देखकर ग्रामीणों को जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। गांव के सरेह बीच में बने काली माता का मंदिर में आसपास के ग्रामीण प्रतिदिन पूजा करते हैं।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर डॉयल 112 और थानाध्यक्ष कसया आशुतोष सिंह मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। घटना के बाद से गांव में आक्रोश व्याप्त हैं। ग्रामीणों ने दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने जल्द दोषियों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को समझाया।

लोगों का आरोप है कि आए दिन मंदिर के आसपास जुआड़ीयो का जमावड़ा लगा रहता है।  स्थानीय ग्राम प्रधान रमाशंकर कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात दोषियों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत थानाध्यक्ष कसया आशुतोष सिंह ने की घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की जा रही है। प्राप्त तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पिंडी तोड़ने वाले की तलाश की जा रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed