{"_id":"6a1bbbda58eb76737e0b6ba9","slug":"in-gorakhpur-pintu-sahni-beaten-to-death-over-land-dispute-in-dhakhwa-village-news-in-hindi-2026-05-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Murder in land dispute: जमीनी विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, ऑटो चलाकर करता था गुजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder in land dispute: जमीनी विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, ऑटो चलाकर करता था गुजारा
Sun, 31 May 2026 10:12 AM IST
Rohit Singh
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Sun, 31 May 2026 10:12 AM IST
सार
Murder in land dispute: पिता लल्लू ने बताया कि परिवार का जमीन को लेकर रिश्तेदारों से पुराना विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया। परिजनों का कहना है कि सूचना के बावजूद पुलिस ने समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की। पिंटू चार भाई और एक बहन में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन, मृतक पिंटू की फ़ाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
थाना क्षेत्र के ढखवा गांव में शनिवार रात जमीन के विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, ढखवा गांव निवासी पिंटू (26) पुत्र लल्लू गोरखपुर में ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों के अनुसार, शनिवार शाम वह अपनी विवाहित बहन रीना को दिल्ली से घर लेकर आया था। रात करीब सात बजे वह गांव के बाहर गया था।
विज्ञापन
आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिंटू को परिजन उपचार के लिए ढेबरा स्वास्थ्य केंद्र, उरुवा सीएचसी, जिला अस्पताल और बाद में मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पिता लल्लू ने बताया कि परिवार का जमीन को लेकर रिश्तेदारों से पुराना विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया। परिजनों का कहना है कि सूचना के बावजूद पुलिस ने समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की। पिंटू चार भाई और एक बहन में सबसे छोटा था।
उसके तीनों बड़े भाई बाहर रहकर नौकरी करते हैं। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव में भी घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है। थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है।