{"_id":"668bf32d412ad68f39063ccd","slug":"in-chhitani-of-kushinagar-a-crocodile-bit-off-private-part-an-old-man-who-had-gone-to-defecate-he-is-serious-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नहर किनारे शौच करने गए बुजुर्ग का मगरमच्छ ने काटा निजी अंग, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नहर किनारे शौच करने गए बुजुर्ग का मगरमच्छ ने काटा निजी अंग, हालत गंभीर
Mon, 08 Jul 2024 07:40 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Published by: रोहित सिंह
Updated Mon, 08 Jul 2024 07:40 PM IST
विज्ञापन
मगरमच्छ( सांकेतिक फोटो)
शौच के लिए नहर किनारे बैठे एक बुजुर्ग का मगरमच्छ ने प्राइवेट पार्ट काट लिया। दर्द से कराहते बुजुर्ग ने शोर मचाया तो लोग आवाज आने पर उस तरफ दौड़ पड़े और इसकी सूचना परिजनों को दी। गंभीर हाल में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां नाजुक स्थिति देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां से बुजुर्ग को गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
खड्डा थाना क्षेत्र के मदनपुर भेडिहारी गांव निवासी कन्हैया गोंड उम्र 60 वर्ष शौच करने के लिए बुढ़वा जंगल से सटे होकर बहने वाली मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के किनारे बैठे थे। इसी बीच नहर से निकले एक मगरमच्छ ने उनपर हमला बोल दिया। बचाव के लिए जैसे वह उठे तब-तब उनका प्राइवेट पार्ट काटकर नहर में चला गया।
विज्ञापन
बुजुर्ग का शोर मचाना सुन गांव के लोग उनके पास गए तो देखा कि वह खून से लथपथ होकर घायलावस्था में पड़े हैं। आनन-फानन में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां नाजुक स्थिति देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज से भी बुजुर्ग को इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। वहां इलाज चल रहा है। घटनास्थल सोहगी वरवां वन्य जीव प्रभाग के निचलौल वन रेंज का होने के नाते रेंजर निचलौल सुनील राव का कहना है कि कुछ दिनों पूर्व उस जगह से एक मगरमच्छ को रेस्क्यू कर ताल में छोड़ा गया है।
बरसात होने से जीव जंतु फैले हुए हैं। इसलिए नदी या नहर किनारे जाने में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। वहीं, खड्डा रेंजर श्री प्रकाश पांडेय ने बताया कि घटना निचलौल रेंज में हुई है। फिलहाल नदी, नहर में मगरमच्छ आदि दिखाई देने पर लोग सतर्क रहें और वन रेंज को सूचना दें।