फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   In case of assault, traders blocked the road, accepted CO's assurance

Kushinagar News: मारपीट के मामले में व्यापारियों ने लगाया जाम, सीओ के आश्वासन पर माने

Wed, 06 Sep 2023 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 06 Sep 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
In case of assault, traders blocked the road, accepted CO's assurance
मंसाछापर। दो दिन पूर्व दुकान में मारपीटकर कर व्यापारी को घायल करने के मामले में मंगलवार को बाजार के व्यापारियों ने जटहां-पडरौना मार्ग जाम कर दिया। नाराज व्यापारी आरोपियों पर गुंडा एक्ट, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी और हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाने की मांग कर रहे थे। सीओ सदर ने व्यापारियों को शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम हटवाया। करीब डेढ़ घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन

जटहां बाजार थाना क्षेत्र के पड़री पिपरपाती गांव में रविवार की शाम करीब तीन बजे कुछ लोग धर्मेंद्र गौंड़ की दुकान में घुस गए और तोड़फोड़ करते हुए उन्हें हाॅकी-डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन और स्थानीय व्यापारी उन्हें जिला अस्पताल ले गए। धर्मेंद्र गौंड़ की तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने सोमवार को बलवा, तोड़फोड़, धमकी, एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे व्यापारी दुकानें बंद कर जटहां-पड़रौना मार्ग को जाम कर धरने पर बैठ गए। एसओ राजकुमार बरवार ने व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन व्यापारी वरिष्ठ अधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। करीब डेढ़ घंटे बाद सीओ उमेश चंद्र भट्ट पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं। पीड़ित धर्मेंद्र गौड़ ने आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने के अलावा दर्ज केस में हत्या का प्रयास और गुंडा एक्ट लगाने की मांग की। सीओ ने कहा कि विवेचना में जो तथ्य सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सीओ के आश्वासन पर व्यापारी मान गए। इस दौरान आत्मा दास, सुरेश गुप्त, नवनीत, गोलू, कुंदन कुमार, बैजनाथ, प्रेम, छोटेलाल गौड़, शिला देवी, सविता देवी, भोला गौड़, उषा देवी, निर्मला देवी, शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



0000000
पीड़ित की तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज किया गया है। सीओ सदर इस घटना की विवेचना करेंगे। जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। - राजकुमार बरवार, एसओ, जटहां बाजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed