{"_id":"67c5f0737545289fbf059d39","slug":"in-bihar-outside-smugglers-are-being-caught-in-kushinagar-district-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-133166-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बिहार में कुशीनगर के तो जिले में पकड़े जा रहे बाहरी तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बिहार में कुशीनगर के तो जिले में पकड़े जा रहे बाहरी तस्कर
Mon, 03 Mar 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 03 Mar 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। कुशीनगर में इन दिनों शराब की तस्करी की कोशिशों को नाकाम कर पुलिस तस्करों को दबोच रही है। मगर, हैरत की बात यह है कि कुशीनगर पुलिस के हाथ लगे तस्करों में जिले का कोई भी नहीं मिला है। जबकि, पड़ोसी जिले गोपालगंज में शराब की खेप के साथ कुशीनगर के तस्कर लगातार पकड़े जा रहे हैं।
पिछले पांच दिनों का गोपालगंज पुलिस की ओर से बार्डर पर दबोचे गए शराब तस्करों का रिकॉर्ड देखा जाए तो इसमें सर्वाधिक कुशीनगर जिले के तस्कर शामिल हैं। ऐसे में बिहार पुलिस की कामयाबी जिले की पुलिस की कार्रवाई पर ही सवाल खड़ा कर रही है।
होली नजदीक आते ही जिले के रास्ते शराब की खेप लगातार सीमा पार कराई जा रही है। सीमा पार कराने में बाहरी से अधिक जिले के स्थानीय तस्करों की मिलीभगत है। होली पर शराब तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए सक्रिय है, लेकिन जिले के तस्कर पकड़ में नहीं आ रहे हैं। गैर जनपद के तस्करों को पुलिस शराब की छोटे खेप के साथ गिरफ्तार कर पुलिस वाहवाही लूटने में लगी है।
विज्ञापन
पिछले पांच दिनों की बात करें तो कुशीनगर में पश्चिम चंपारण और गोपालगंज में शराब ले जाते वक्त पुलिस ने दो बार एक्शन लिया, जिसमें तीन गोपालगंज तो एक पश्चिम चंपारण के तस्कर पकड़े गए हैं। वहीं तस्करी के रोकथाम को लेकर दावे करने वाली पुलिस के लिए लगातार गोपालगंज में स्थानीय तस्करों की गिरफ्तारी से सवाल उठ रहे हैं। पांच दिनों में गोपालगंज में विशुनपुरा, पडरौना, खिरकिया, तरयासुजान के शराब तस्कर दबोचे गए हैं।
इस मामले में कुशीनगर के पडरौना क्षेत्र के एक शराब माफिया का नाम भी सामने आया है। लगातार आय दिन स्थानीय तस्कर शराब माफिया के दिए गए टास्क के अनुसार खेप लेकर बिहार में दाखिल हो रहे हैं, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग रही है। जिले के रास्ते होने वाली तस्करी होली त्योहार के मद्देनजर तेज हो गई है।
माफियाओं के साथ स्थानीय तस्करों ने भी तस्करी की रफ्तार बढ़ा दी है। दरभंगा, मोतिहारी तक शराब ले जाई जा रही है।
इसमें स्थानीय तस्करों की भूमिका सबसे अधिक है। जबकि पुलिस इनपर हाथ डालने से परहेज कर रही है। कुशीनगर के अलग-अलग इलाकों के तस्कर गोपालगंज के अलग-अलग क्षेत्र में पकड़े गए हैं जो लग्जरी कार, टेंपो और अन्य साधनों से शराब की तस्करी कर बिहार के अलग-अलग हिस्सों में ले जा रहे थे।