फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   imposed fine and booked in burnt parali

पराली जलाने पर पांच पर अर्थदंड, एक के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 30 Nov 2019 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
imposed fine and booked in burnt parali
बेलभद्र छपरा में पराली जलाने के आरोप में एसडीएम ने किसानों पर मुकदमा दर्ज कर जुर्माना वसूला। - फोटो : KUSHINAGAR
पराली जलाने पर पांच पर अर्थदंड, एक के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

क्षेत्र भ्रमण के दौरान एसडीएम कप्तानगंज और एसओ ने की कार्रवाई
चार किसान सुधियानी और दो बेलभद्र छपरा गांव के
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। कप्तानगंज तहसील क्षेत्र के पांच किसानों पर अर्थदंड जलाने के जुर्म में ढाई-ढाई हजार का अर्थदंड लगाया गया है। इसके अलावा एक किसान के खिलाफ कप्तानगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया है। शनिवार को हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह कार्रवाई एसडीएम व एसओ ने क्षेत्र के भ्रमण के दौरान पराली जलाने का मामला पकड़ में आने पर किया।

एसडीएम अरविंद कुमार और एसओ अनुज कुमार सिंह शनिवार को क्षेत्र में पराली जलाने के मामले की निगरानी के लिए निकले थे। इस दौरान सुधियानी गांव में चार किसानों के खेत में पराली जलाने का मामला सामने आया। पराली की राख खेत में ही पड़ी थी। इसके अलावा बेलभद्र छपरा गांव में एक किसान के खेत में पराली जलाई जा रही थी, जबकि एक के खेत में कुछ देर पहले ही जलाने के अवशेष मिले। इसके आधार पर सुधियानी गांव के किसान डोमा पुत्र विरधुन, रामकिशुन पुत्र सुंदर, अजीमुल्लाह पुत्र शेखावत व रामनगीना तथा बेलभद्र छपरा गांव निवासी अखिलेश के खिलाफ ढाई-ढाई हजार का अर्थदंड लगाया गया है। इसके अलावा बेलभद्र छपरा गांव के किसान जयगोविंद सिंह के खिलाफ कप्तानगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। एसडीएम ने बताया कि इस मामले की नियमित निगरानी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed