फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Important contribution of cooperative society in the progress of farmers: RPN

किसानों की उन्नति में सहकारी समिति का अहम योगदान : आरपीएन

Sun, 10 Nov 2024 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 10 Nov 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Important contribution of cooperative society in the progress of farmers: RPN
कसया। गोला बाजार स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर में शनिवार को नवनिर्वाचित अध्यक्ष सतीश मणि त्रिपाठी व डायरेक्टरों को राज्यसभा सदस्य आरपीएन सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद कुंवर आरपीएन सिंह ने कहा कि किसानों के विकास में गन्ना सहकारी समिति की भूमिका एवं कार्य महत्वपूर्ण हैं। क्षेत्र के किसानों की आर्थिक उन्नति में गन्ना समिति का योगदान है। विधायक पीएन पाठक ने कहा कि सरकार गन्ना किसानों को खेती किसानी से आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए कटिबद्ध है। सरकार की ओर से किसान हित को ध्यान में रखकर योजनाएं चलाई जा रही हैं। सतीश मणि त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान डा. छेदी शर्मा, विपुल सिंह, कवींद्र पाण्डेय, रामप्रवेश, अनिरुद्ध, कमलावती देवी, लच्छी देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, अनिल प्रताप राव, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश कुमार जायसवाल, शैलेंद्र सिंह, रामायण कुशवाहा, विधायक प्रतिनिधि रूद्र प्रकाश सिंह,राजकुमार यादव, नीतिश यादव, दिनेश तिवारी भोजपुरिया, सभासद अमेरिकन सिंह, राजेश मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed