{"_id":"672fc90a88ba62ea610c8766","slug":"immersion-of-chhath-idols-took-place-amidst-tight-security-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-126127-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कड़ी सुरक्षा के बीच छठ प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कड़ी सुरक्षा के बीच छठ प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन
Sun, 10 Nov 2024 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 10 Nov 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
हाटा। क्षेत्र में छठ प्रतिमा का शनिवार की देर शाम कड़ी सुरक्षा के बीच विसर्जन हुआ। प्रतिमा विसर्जन को लेकर आयोजकों में काफी उत्साह दिखा। वे जुलूस लेकर प्रतिमा के साथ भक्तिगीतों की धुन पर थिरकते हुए चल रहे थे। विसर्जन के दौरान पुलिस के कड़े इंतजाम किए गए थे।
हाटा क्षेत्र में दशहरा और लक्ष्मी पूजा की तरह छठ मां की प्रतिमा का विसर्जन प्रशासन की मुस्तैदी में हुआ। इस दौरान भक्ति गाने पर युवा और महिलाएं जयकारे लगाते चल रहे थे। सुरक्षा के लिहाज से प्रतिमा के आगे और पीछे पुलिस की टीम चल रही थी। इस दौरान चौकी इंचार्ज नागेंद्र चौहान, श्रीराम तिवारी, रिंकू गौंड, सोनू, पिंटू तिवारी, खुशबू सोनी आदि मौजूद रहीं। संवाद