{"_id":"66c6831c0962c297070bd364","slug":"illegally-operated-hospital-and-pathology-sealed-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-121945-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अवैध तरीके से संचालित अस्पताल और पैथाेलॉजी सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अवैध तरीके से संचालित अस्पताल और पैथाेलॉजी सील
Thu, 22 Aug 2024 05:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 22 Aug 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज। कस्बे में अवैध तरीके संचालित निजी अस्पताल और एक पैथाेलॉजी को बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एसडीएम की मौजूदगी में सील कर दिया। नोटिस का तय समय में जवाब नहीं देने पर यह कार्रवाई हुई है। इससे अवैध तरीके से कस्बे में संचालित अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया।
नगर में सरोज हॉस्पिटल और पास में संचालित अभिनंदन पैथाेलॉजी को तीन दिन पूर्व सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रितेश कुमार सिंह चार दिन पूर्व पहुंचे, लेकिन संचालक कोई कागजात नहीं दिखा सके। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर जवाब मांगा था। जवाब नहीं मिलने पर बुधवार को एसडीएम योगेश्वर सिंह और प्रभारी चिकित्साधिकारी निजी अस्पताल पर पहुंचे। लेकिन संचालक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया। अस्पताल में भर्ती दो मरीजों को सीएचसी पर भेजा गया। अभिनंद पैथालॉजी भी अवैध तरीके से संचालित थी। इसे भी सील कर दिया गया। एसडीएम योगेश्वर सिंह ने बताया कि अवैध तरीके से अस्पताल और पैथाेलॉजी संचालित हो रहे थे। सील किया गया है।