{"_id":"68ec02d06db6072afa0834f6","slug":"illegal-firecrackers-worth-rs-3-lakh-recovered-from-marriage-hall-three-arrested-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-147077-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मैरिज हाल से तीन लाख का अवैध पटाखा बरामद, तीन दबोचे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मैरिज हाल से तीन लाख का अवैध पटाखा बरामद, तीन दबोचे गए
Mon, 13 Oct 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 13 Oct 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
पडरैना में मैरिज हाल से बरामद पटाखा। स्रोत-सोशल मीडया
कसया। पुलिस की सख्ती के बाद भी धंधेबाज अवैध तरीके से पटाखा डंप करने से बाज नहीं आ रहे हैं। रविवार को कोतवाली पडरौना पुलिस ने शहर के तिलकनगर के चिराग मैरिज हाल में छापेमारी किया। यहां में छिपाकर रखे गए 41 कार्टून व एक बोरी फैक्ट्री मेड पटाखे व फुलझड़िया बरामद हुईं। पटाखों की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
अवैध तरीके से पटाखा बेचने और डंप करने को लेकर पुलिस अभियान चलाकर धंधेबाजों पर कार्रवाई कर रही है। तीन दिनों के अंदर पडरौना पुलिस ने अवैध पटाखा का खेप बरामद किया। पडरौना नगर के गुदरी बाजार, छावनी समेत कई ऐसे धंधेबाजों का ठिकाना है, जहां बड़े पैमाने पर पटाखा डंप किया जाता है। कोतवाली पुलिस को मैरिज हाल में पटाखा छिपाकर रखने की सूचना मिली। इस आधार पर पुलिस टीम रविवार को पहुंची और जांच किया तो सूचना सही मिला। मौके से पुलिस ने शहर के छावनी वार्ड नंबर चार निवासी सहनवाज खान, मेराज, बलुचहा निवासी अजीज खान को गिरफ्तार कर लिया। पटाखा बरामदगी के आधार पर पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दीपावली व छठ पूजा पर अधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से बड़ी मात्रा में पटाखे व फुलझड़ियां खरीदकर मैरिज हाल में डंप किया था। त्योहारों में ऊंचे दामों पर बेचने की योजना थी।