{"_id":"659c3fd15692825c980e287f","slug":"if-you-have-any-objection-regarding-the-fixed-rate-register-it-within-two-days-dm-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-10656-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्धारित दर के संबंध में आपत्ति हो तो दो दिन में कराएं दर्ज : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्धारित दर के संबंध में आपत्ति हो तो दो दिन में कराएं दर्ज : डीएम
Tue, 09 Jan 2024 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। डीएम कार्यालय में सोमवार को विभिन्न राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ डीएम की बैठक हुई। इसमें लोकसभा सामान्य में प्रचार सामग्री की दर पर चर्चा हुई। डीएम ने निर्धारित दर के संबंध में आपत्ति होने पर दो दिन में आपत्ति दर्ज कराने का निर्देश दिया।
डीएम उमेश मिश्र ने कहा कि निर्धारित दर में यदि किसी भी प्रकार की आपत्ति हो, तो दो दिन के अंदर अपनी आपत्ति निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराएं। डीएम ने स्वागत द्वार निर्माण, पंडाल, सभा स्थल, फूल माला, बुके, कपड़े के बैनर सहित कुल 69 सामग्री की निर्धारित दर के साथ सूची सभी राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के संबंध में भी राजनीतिक दलों को जानकारी देते हुए सभी से सहयोग की अपेक्षा की। डीएम ने कहा कि आगामी चुनाव में सभी अर्ह युवा को मतदाता सूची में जोड़ना तथा मृतक व्यक्तियों का विलोपन करते हुए सबसे शुद्ध मतदाता सूची तैयार करना लक्ष्य है।
इस दौरान राजकुमार सिंह, केशवनाथ उपाध्याय, रितेश कुमार सागर, अयोध्या लाल श्रीवास्तव, मोहन प्रसाद गौंड, शुकरुल्लाह अंसारी, आशुतोष कुमार वर्मा, मुहम्मद जफर, दिलीप कुमार, मोहम्मद अजिम, विजय प्रताप यादव आदि मौजूद रहे।