{"_id":"687e90a9cb49b108430543eb","slug":"if-you-find-bad-food-then-complain-on-connect-app-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-141978-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: खराब मिले खाद्य पदार्थ तो कनेक्ट ऐप पर करें शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: खराब मिले खाद्य पदार्थ तो कनेक्ट ऐप पर करें शिकायत
Tue, 22 Jul 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट को गंभीरता को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग गंभीर हो गया है। त्योहार और सहालग आने पर मिलावट खोर सक्रिय हो जाते हैं। इन पर नकेल कसने के लिए विभाग की तरफ से कनेक्ट एप शिकायत करने की सुविधा प्रदान की है। अब खान-पान के किसी सामान में मिलावट की गई या अधोमानक खाद्य पदार्थ बेचा गया तो दुकानदारों की खैर नहीं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) खान-पान में सफाई और गुणवत्ता को बरकरार रखने के लिए सक्रिय हो गया है। इसके लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। होटलों, ढाबों, रेस्ताराओं पर क्यू-आर कोड चस्पा किए जा रहे हैं। इसे फूड सेफ्टी कनेक्ट एप से जोड़ा गया है। इस पर मिलावट की शिकायत की जा सकेगी।
शिकायत मिलते ही एफएसडीए की टीम पहुंचकर कार्रवाई करेगी। कांवड़ मेला शुरू होते ही क्षेत्र में खान-पान की दुकानों पर भीड़ का दबाव बढ़ने लगता है। ऐसे में कई बार दुकानदार अधोमानक खाद्य सामग्री बेचना शुरू कर देतेहैं। इससे कई बार श्रद्धालुओं की सेहत बिगड़ जाती है।
अब दुकानों पर यह भी प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा कि परोसे जा रहे भोजन में प्याज और लहसुन का प्रयोग हुआ है या नहीं। लिहाजा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) की ओर से दुकानों पर एक प्रपत्र लगाया जा रहा है। इस प्रपत्र पर लाइसेंस नंबर, दुकान का नाम, पता, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी (यदि उपलब्ध हो तो) भी दर्ज होगी।