फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   If you did not like the sip of tea then you complained on CM portal

Kushinagar News: अच्छी नहीं लगी चाय की चुस्की तो सीएम पोर्टल पर की शिकायत

Thu, 19 Jun 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 19 Jun 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
If you did not like the sip of tea then you complained on CM portal
खड्डा। चाय का स्वाद अच्छा नहीं लगा तो दुकानदार के खिलाफ सीएम पोर्टल पर एक युवक ने शिकायत कर दी। खाद्य सुरक्षा विभाग की पहुंची टीम ने जांच के लिए नमूना लिया। तीन वर्ष में एक ही दुकान की सातवीं बार खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नमूना लिया है। तुर्कपट्टी के रहने वाला एक युवक कुछ दिन पहले खडडा स्थित लाडो मिष्ठान्न भंडार पर चाय पीने पहुंचा था। उसको चाय का स्वाद अच्छा नहीं लगा तो तो मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर दी। बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम पहुंची और जांच करते हुए सोनपापड़ी का नमूना जांच के लिए लिया। बताते चले कि तीन वर्ष में सातवीं बार इस दुकान से नमूना लिया जा चुका है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय यादव का कहना है कि पोर्टल पर आनलाइन शिकायत के चलते नमूना लिया गया है, रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed