फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   If the road in your village is still in a damaged state, call the Jal Nigam.

Kushinagar News: गांव में अब भी टूटी है सड़क तो जल निगम को करें फोन

Tue, 27 Oct 2026 02:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
If the road in your village is still in a damaged state, call the Jal Nigam.
2586 किमी में से 2545 किमी सड़क दुरुस्त, अधूरी मरम्मत पर जलसारथी एप से करें सीधी शिकायत
विज्ञापन


10 नवंबर तक चलेगा सड़क पुनर्स्थापना अभियान; टोल-फ्री नंबर और एप से दूर होगी समस्या
कुशीनगर। हर घर नल जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई 2586 किलोमीटर सड़क में से 2545 किलोमीटर की मरम्मत पूरी हो चुकी है। शेष करीब 41 किलोमीटर सड़क को दुरुस्त करने के लिए 10 नवंबर तक अभियान चलाया जाएगा। सड़क की मरम्मत नहीं होने पर ग्रामीण जलसारथी एप या टोल फ्री नंबर पर शिकायत कर सकते हैं।
जिले में ''हर घर नल जल योजना'' के तहत गांवों में पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों को दोबारा दुरुस्त करने का काम जल निगम (ग्रामीण) ने तेज कर दिया है। जिले में खोदी गई कुल 2586 किलोमीटर सड़क में से 2545 किलोमीटर की मरम्मत पूरी की जा चुकी है। अब बची हुई करीब 41 किलोमीटर सड़क की मरम्मत के लिए 10 नवंबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

जल निगम (ग्रामीण) की ओर से 10 नवंबर तक सड़क पुनर्स्थापना अभियान चलाया जा रहा है। इसका मकसद पाइपलाइन बिछाने के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को ठीक कर ग्रामीणों को आवागमन की असुविधा से राहत दिलाना है। विभागीय अधिकारियों की ओर से प्राथमिकता के आधार पर शेष बची सड़कों की मरम्मत कराए जाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। विभाग की तरफ से ही जलसारथी एप और टोल-फ्री नंबर पर अपनी शिकायतें दर्ज कराए जाने के लिए अपील किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत गांव में पाइपलाइन बिछाने के बाद भी सड़क टूटी हुई है, तो विभाग को सीधे टोल-फ्री नंबर 1800-121-2164 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा जलसारथी एप के माध्यम से ग्रामीण टूटी सड़क की मौजूदा स्थिति की फोटो और वीडियो अपलोड कर सकते हैं। वहीं जल समाधान एप और आईजीआरएस पोर्टल के जरिये भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

वर्जन
क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द से जल्द ठीक करना विभाग की प्राथमिकता है। ग्रामीण अपने क्षेत्र में सड़क अब भी क्षतिग्रस्त है, तो जलसारथी एप और टोल-फ्री नंबर 1800-121-2164 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। विभाग तत्काल टूटी सड़क का मरम्मत कार्य पूरा करना सुनिश्चित करेगा।
-सुनील कुमार, एक्सईएन, जल निगम (ग्रामीण), कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed