फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   If the differently-abled get the convenience, they will also develop: MP

दिव्यांगों को सुविधा मिले तो वे भी करेंगे विकास: सांसद

Sat, 20 Feb 2021 12:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
If the differently-abled get the convenience, they will also develop: MP
दिव्यांगों को सुविधा मिले तो वे भी करेंगे विकास: सांसद
विज्ञापन

शिविर में 107 दिव्यांगों में उपकरण का वितरण हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना (कुशीनगर)। विकास भवन परिसर में शुक्रवार को जिला दिव्यांगजन एवं सशक्तिकरण विभाग की तरफ से दिव्यांग पंजीकरण एवं उपकरण वितरण कैम्प का आयोजन हुआ। इसमें 107 दिव्यांगों में उपकरण वितरित किए गए।
सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि समाज के सभी वर्ग के लोगों के सर्वांगीण विकास करना सरकार की प्राथमिकता में है। इसके लिए शासन की तरफ से कई योजनाएं संचालित की जा रही है। यदि दिव्यांग लोगों को भी सुविधा और अवसर मिले तो सामान्य लोगों की तरफ वे भी कामयाबी हासिल कर सकते हैं। इसी मंशा को ध्यान में रखते हुए दिव्यांगों का पंजीकरण कर उन्हें उपकरण दिया जा रहा है। सीडीओ अन्नपूर्णा गर्ग ने कहा कि शासन की योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। 80 प्रतिशत से ऊपर दिव्यांगयता वाले दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद शिविर में 79 ट्राईसाइकिल, 10 व्हीलचेयर, चार एमआर कीट, पांच कैलिपर्स, 10 वैैशाखी समेत 107 लोगों को उपकरण वितरित किए गए।
विज्ञापन

इस दौरान सीएमओ एनपी गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी रश्मि मिश्रा, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सुनहरी लाल, शिवशंकर गुप्ता, फूलबदन कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed