फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   If the bad roads of the city are not repaired then the movement will intensify

शहर की बदहाल सड़कों की मरम्मत नहीं हुई तो तेज होगा आंदोलन

Tue, 24 Aug 2021 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
If the bad roads of the city are not repaired then the movement will intensify
शहर की बदहाल सड़कों की मरम्मत नहीं हुई तो तेज होगा आंदोलन
विज्ञापन

- बाईपास रोड पर बने गड्ढे में एकत्र बारिश के पानी में खड़े होकर युवाओं ने किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नगर के बाईपास रोड समेत अन्य शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की मांग लेकर नगर के युवाओं ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। नगर पालिका समेत जिला प्रशासन से बार-बार मांग करने के बाद भी शहर की बदहाल सड़कों की मरम्मत नहीं हो रही है। इससे नाराज युवाओं ने चेताया कि यदि शीघ्र सड़कों का मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
उदित नारायण पीजी कॉलेज पडरौना के छात्र संघ के पूर्व महामंत्री बजरंगी यादव की अगुवाई में नगर के युवा रेलवे लाइन के पास से होकर जा रहे बाईपास रोड पहुंचे। वहां क्षतिग्रस्त होने से सड़क पर बने गड्ढेमें एकत्र बारिश के पानी में खड़े होकर प्रदर्शन करने लगे। युवाओं ने कहा कि शहर की सभी प्रमुख सड़कें समय पर मरम्मत और देखरेख के अभाव में क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इन सड़कों पर साधनों से चलने की बात कौन करे लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। नगर के कठकुइयां रोड से भूतनाथ कॉलोनी होते हुए रेलवे लाइन नोनिया पट्टी, बेलवा चुंगी, उदित नारायण डिग्री कॉलेज से बेलवा चुंगी से होते हुए अंबे चौक, बेलवा चुंगी से जगदीशपुरम कॉलोनी और कठकुइयां रोड होते हुए सिधुआं बाजार तक जाने वाली सड़क की हालत अत्यंत खराब है। इन सड़कों की मरम्मत के लिए नगर पालिका परिषद समेत जिले स्तर के अधिकारियों को कई बार शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई, लेकिन सड़क मरम्मत की दिशा में अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हो सकी है। युवाओं ने चेताया कि यदि इन सड़कों की मरम्मत नहीं हुई तो बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन कर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान शिवम उपाध्याय, मुकेश पहलवान, शादाब, यसोदा पहलवान, साबिर अली, चंदन श्रीवास्तव, अरस्तू जमाल, अविनाश पांडेय, मैनुद्दीन अंसारी, सारिक, सैफ अंसारी, अशरफुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed