{"_id":"676710c5bafc63fd900594a9","slug":"if-farmers-problems-are-not-resolved-there-will-be-agitation-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-128729-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन
Sun, 22 Dec 2024 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीरोड। पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू शनिवार को गन्ना किसानों के बुलाने पर पार्किंग ग्राउंड पहुंचे और गन्ना किसानों की समस्याएं सुनीं। किसानों का कहना था कि उन्हें पार्किंग ग्राउंड में 24 से 36 घंटे तक अपने गन्ने के साथ इस ठंड में खुले आसमान के नीचे रहकर परेशानी झेलनी पड़ती है। किसानों ने पर्ची पर गन्ने के वजन की समस्या भी उठाई और उसका समाधान कराए जाने की मांग की।
पूर्व विधायक ने उनकी समस्याओं को सुना और चीनी मिल के उप गन्ना महाप्रबंधक पीएन शाही को पार्किंग ग्राउंड बुलाया। पूर्व विधायक ने कहा कि यह व्यवस्था किया जाए कि किसान 12 घंटे में अपनी गन्ना गिरा कर घर चले जाएं। साथ ही उन्होंने 40 क्विंटल की पर्ची निर्धारित करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि अगर किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस सड़क पर उतर कर आंदोलन करेगी।
गन्ना उप महाप्रबंधक पीएन शाही ने आश्वस्त किया कि अधिकारियों की बैठक में इन समस्याओं को उठाकर उसका समाधान कराया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा अधिकारी अमित राय, अमित कुमार बंटी, सुमित रौनियार आदि मौजूद रहे।