फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   If AMS is not returned, we will boycott work.

Kushinagar News: एएमएस वापस नहीं हुआ तो करेंगे कार्य बहिष्कार

Fri, 12 Jun 2026 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 12 Jun 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
If AMS is not returned, we will boycott work.
कुशीनगर सीएमओ को ज्ञापन देते एनएचएम के कर्मचारी।स्रोत-सोशल मीडिया - फोटो : Archive
पडरौना। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की तरफ से बृहस्पतिवार को सीएमओ को मांग पत्र सौंपा गया। कर्मचारियों ने एएमएस आधारित ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली वापस लेने की मांग करते हुए चेताया कि मांगें पूरी नहीं होने पर 15 जून से कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


‎जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार पांडेय की अगुवाई में सीएम डॉ. चंद्रप्रकाश को सौंपे गए मांग पत्र में संविदा कर्मचारियों ने कहा कि बीते 27 मई से लागू एएमएस एप आधारित उपस्थिति व्यवस्था का कर्मचारी विरोधी हैं। विभाग में पहले से बायोमेट्रिक मशीन, आरबीएसके एप व मूवमेंट रजिस्टर के माध्यम से उपस्थिति दर्ज की जा रही है, ऐसे में एक और डिजिटल व्यवस्था लागू करना व्यावहारिक नहीं है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत कई कर्मचारियों को नेटवर्क समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे एएमएस से उपस्थिति लेना व्यवहारिक नही है। उन्होंने मांग पत्र में कहा कि बीते तीन माह का मानदेय लंबित है। उन्होंने एरियर, बीमा, डीए, एचआरए, ईपीएफ, क्षेत्रीय सुरक्षा व गैर-जनपद स्थानांतरण से जुड़ी समस्याओं के समस्या गिनाते हुए एएमएस व्यवस्था समाप्त करने, सेवा संरक्षण नीति लागू करने, नियमितीकरण संबंधी न्यायालयीय निर्णयों का पालन करने, पांच लाख रुपये का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने व समय से मानदेय भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन


इस दौरान जिला महामंत्री डाॅ. राजीव यादव, चंद्रशेखर यादव लड्डू, डाॅ. वेद प्रकाश तिवारी, एसपी सिंह, सुमन शर्मा, संध्या सोनी, मीना सिंह, प्रिया निगम, सोनी कुशवाहा, प्रशांत सिंह, अजय दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed