फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   icse result : pranav district topper

आईसीएसई : सेंट थ्रेसस के प्रणव बने जिला टॉपर

Mon, 18 Jul 2022 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
icse result : pranav district topper
आईसीएसई : सेंट थ्रेसस के प्रणव बने जिला टॉपर
विज्ञापन

पडरौना। आईसीएसई की परीक्षा में सेंट थ्रेसस स्कूल पडरौना के प्रणव श्रीवास्तव 99.2 प्रतिशत अंक पाकर जनपद टॉपर बने हैं। इसी स्कूल के 31 विद्यार्थियों ने 90 से 98.8 प्रतिशत तक अंक प्राप्त किए हैं। संत पुष्पा सीनियर सेकेंड्री स्कूल हाटा के छात्र रविशंकर गुप्ता 97.4 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल टॉपर बने। सेंट थ्रेसस स्कूल पडरौना के सभी विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।
रविवार की देर शाम आईसीएसई का परीक्षाफल घोषित हुआ। इसमें पडरौना शहर के सेंट थ्रेसस स्कूल और संत पुष्पा सीनियर सेकेंडरी स्कूल हाटा के विद्यार्थियों की खुुशी का ठिकाना नहीं रहा। सेंट थ्रेसस स्कूल के प्रणव श्रीवास्तव ने 99.2 प्रतिशत अंक पाया। इसी क्रम में गौरव मणि त्रिपाठी को 98.8, अमृतांशु सिंह को 98.6, अनामिका सिंह को 97.8, एन्नी सिंह राणा 96.2, अपृता मल्ला और सगुन राघव को 96 प्रतिशत अंक मिला है। साक्षी सिंह ने 95.8, मानवी तुलस्यान 95.2 यासिर खुर्शेद 95, अपूर्वा पांडेय और अनुष्का को 94.8, मोहम्मद सलीम ने 94.4, स्नेह कुमार 94, विदुषी त्रिपाठी और महक मिश्रा को 93.6, प्रतीक्षा सिंह और आकाश राज को 93.2, आदर्श रॉय को 92.4, स्वाति श्रीवास्तव ने 92.2, यसिता जायसवाल ने 91.8, प्रांजल पांडेय और आदित्य सिंह व रतनजीत प्रताप सिंह ने 91.4, सगुुन तिवारी और अपेक्षा अग्रवाल व स्नेहा रॉय ने 91.2, इक्षिता और आयुष रॉय ने 90.6, अलिषा सिंह ने 90.2, आराध्या मिश्रा ने 90 प्रतिशत अंक पाया। हालांकि गणित, कंप्यूटर, इतिहास, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान के विषयों में 12 छात्र-छात्राओं ने शत प्रतिशत अंक हासिल किए। स्कूल के दसवीं के परीक्षा में 207 छात्र-छात्राएं शामिल थे। सभी उतीर्ण हुए है। इनकी सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर जोसेफ, शिक्षक शिरीष राज, अनवार आलम, सजिमान सीटी, संतोष पांडेय, सतीश सोनी ने शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन

इसी प्रकार संत पुष्पा सीनियर सेकेंडरी हाटा के रविशंकर गुप्ता ने 97.4, रौनक ने 97.2, सत्यम गुप्ता ने 94.8, अनमोल त्रिपाठी ने 94.6, सृजन श्रीवास्तव ने 94.6, आर्यन शर्मा ने 94.2, सौम्या वर्मा 93.8, विशाल, मुहम्मद तौफिक अंसारी, अनिकेत सिंह ने 93 प्रतिशन अंक हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed