{"_id":"66106c57d8e622227c07e984","slug":"hut-reduced-to-ashes-due-to-lpg-cylinder-explosion-people-narrowly-escaped-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-115051-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रसोई गैस सिलिंडर फटने से झोपड़ी राख, बाल-बाल बचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रसोई गैस सिलिंडर फटने से झोपड़ी राख, बाल-बाल बचे लोग
Sat, 06 Apr 2024 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 06 Apr 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
सेन्दुरिया विशुनपुर गांव में आग लगनने से जली झोपड़ी।
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के सेंदुरिया विशुनपुर गांव में बृहस्पतिवार की देर रात अलाव से झोपड़ी में आग लग गई और झोपड़ी में रखा रसोई गैस सिलिंडर ब्लॉस्ट हो गया। आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे लोग बाल-बाल बच गए। गांव वालों के प्रयास से एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग में गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
थाना क्षेत्र के गांव सेंदुरिया विशुनपुर निवासी रामबेलास कन्नौजिया गांव के बाहर खेत में झोपड़ी बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार की शाम वह पशुओं को मच्छरों से बचाव के लिए अलाव जलाए थे। रात करीब 11 बजे अलाव से निकली चिंगारी से झोपड़ी में आग पकड़ ली। झोपड़ी में सो रहे लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आग की वजह से रसोई गैस सिलिंडर ब्लॉस्ट हो गया। आवाज इतनी तेज हुई कि आसपास के गांवों तक आवाज सुनाई दी। पीड़ित परिवार का कहना है कि भोजन बनाने के बाद रेगुलेटर बंद नहीं होने से आग और तेजी से फैल गई। झोपड़ी में रखा सामान राख हो गया। पीड़ित परिवार आसमान तले रहने को मजबूर हैंं। गांव वालों ने तहसील प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।