फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Hut burnt to ashes, cattle burnt in fire

Kushinagar News: आग में झोपड़ी जलकर राख, मवेशी झुलसे

Tue, 16 Apr 2024 05:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 16 Apr 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Hut burnt to ashes, cattle burnt in fire
कप्तानगंज। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव बसहिया उर्फ कप्तानगंज के टोला बभनौली में रविवार की देर रात आग लग गई। झोपड़ी और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। एक भैंस व दो बकरियों की भी आग से जलकर मौत हो गई। जबकि भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। आग की लपटों को देख परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और गांववालों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बसहिया उर्फ कप्तानगंज के टोला बभनौली निवासी बेचू साहनी पुत्र स्व. घुरहू रविवार को बच्चो के साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में गेहूं की कटाई कर रहे थे। रविवार की रात करीब दस बजे अज्ञात कारणों से उनकी रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। आग की लपटों को देख बेचू समेत उनके परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और गांववालों की मदद से आग बुझाने में जुट गए। आग बुझाने की कोशिश की जा रही थी कि झोपड़ी समेत उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। झोपड़ी में बंधी एक भैंस व दो बकरियां भी जल मरीं। जबकि तीन भैंसें झुलस गईं, जिन्हें गांववालों ने किसी तरह बाहर निकाल लिया। झुलसी भैंस का उपचार चल रहा है। पीड़ित बेचू ने बताया कि घर में केवल दो महिलाएं थीं, जो आग लगने के बाद वह किसी तरह जान बचाकर घर के बाहर निकल सकीं। आगलगी में झोपड़ी में रखा खाने-पीने और गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। एसडीएम योगेश्वर सिंह ने बताया कि लेखपाल को जांच के लिए गांव में भेजा गया था। रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित परिवार को सरकारी मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed