{"_id":"6a0242c923643887d40ad9b6","slug":"husband-wife-and-sister-in-law-riding-a-bike-injured-in-a-car-collision-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-159601-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कार की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी और साली घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कार की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी और साली घायल
Tue, 12 May 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 12 May 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। परतावल-पिपराइच मार्ग पर पकड़ी चौराहे के पास सोमवार दोपहर करीब 12 बजे कार की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी और साली गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को पिपराइच सीएचसी भिजवाया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। बाइक चालक हेलमेट पहना हुआ था।
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर निवासी 35 वर्षीय रामू राजभर पत्नी 33 वर्षीय करीना देवी और 17 वर्षीय साली करिश्मा को बाइक से पिपराइच की तरफ जा रहे थे। पकड़ी चौराहे पर पीछे से तेज गति से आ रही कार की चपेट में आकर सड़क पर गिर गए। बाइक सवार तीनों लोगो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर आए जगदीशपुर बरडीहा पिकेट पर तैनात कांस्टेबल अनिल यादव, मनोज कुमार ने परिजनों को सूचना दी। घटना के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया।