फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Husband, the main accused in the murder of his wife, arrested

Kushinagar News: विवाहिता की हत्या का मुख्य आरोपी पति गिरफ्तार

Wed, 18 Oct 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 18 Oct 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Husband, the main accused in the murder of his wife, arrested
- सास-ससुर को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दी है पुलिस
विज्ञापन

- डेढ़ वर्ष पहले हुई थी मोनिका की शादी

रामकोला। थाना क्षेत्र के बड़हरा बाबू गांव के जमुनीपट्टी टोला में बीते 17 सितंबर को हुई एक विवाहित की मौत के मामले में आरोपी पति को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया था।

जटहां बाजार थाना क्षेत्र की निवासी गमली देवी पत्नी परमानंद कुशवाहा ने रामकोला थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनकी बेटी मोनिका की शादी 17 सितंबर 2022 को बड़हरा बाबू गांव के जमुनीपट्टी निवासी हरिनंद कुशवाहा से हुई थी। शादी में उनके मांगे गए दहेज में साढ़े तीन लाख रुपये का सामान भी दिया था। फिर भी उनकी बेटी मोनिका के ससुराल वाले दहेज में बाइक की मांग कर रहे थे। इसके लिए उसे प्रताड़ित कर मारते पीते थे। 17 सितंबर की शाम करीब पांच बजे मोनिका ने अपने भाई दीपक कुशवाहा के मोबाइल पर फोन कर बताया कि उसके पति हरिनंद, ससुर राधेश्याम और सास अशरफी देवी दहेज के लिए मारपीट रहे हैं। आप लोग आ जाइए, नहीं तो लोग हत्या कर देंगे। एक घंटे बाद हरिनंद ने पड़ोसी के मोबाइल से फोन किया कि आपकी पुत्री की मृत्यु हो गई है। पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर सास-ससुर जेल भेज दिया था। फरार चल रहे पति हरिनंद को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed