फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Husband killed wife in Kushinagar Father attacked mother neck four times

शराबी पति ने ली जान: मां की गर्दन पर पापा ने चार बार वार किया.... चीख सुनकर बेटे की खुली नींद; बताई आपबीती

Tue, 03 Oct 2023 10:12 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 03 Oct 2023 10:12 AM IST
सार

कुशीनगर के पडरौना में घर में सो रही पत्नी को सनकी पति ने कुदाल से काटकर मौत के घाट उतार दिया। मां की चीख सुनकर सो रहे बेटे की नींद खुली तो वह शोर मचाते हुए बाहर निकला, तब सनकी पिता ने बेटे को कुदाल से काटने के लिए दौड़ा लिया। खुद को घिरता देख बेटे ने बाउंड्रीवाल कूदकर पड़ोसी के घर में जाकर शोर किया, लोगों को घटना की जानकारी हुई। 

विज्ञापन
Husband killed wife in Kushinagar Father attacked mother neck four times
कुशीनगर में हत्या - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर के पडरौना में घर में सो रही पत्नी को सनकी पति ने कुदाल से काटकर मौत के घाट उतार दिया। मां की चीख सुनकर सो रहे बेटे की नींद खुली तो वह शोर मचाते हुए बाहर निकला, तब सनकी पिता ने बेटे को कुदाल से काटने के लिए दौड़ा लिया। खुद को घिरता देख बेटे ने बाउंड्रीवाल कूदकर पड़ोसी के घर में जाकर शोर किया, लोगों को घटना की जानकारी हुई। 
विज्ञापन


लाठी-डंडा लेकर पहुंचे लोगों को देख सनकी पति अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला। पुलिस ने पति पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुट गई है। परिवार वालों के मुताबिक कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बनकटा भानपुरवा गांव का निवासी संजय प्रसाद रविवार की शाम को शराब के नशे में घर पहुंचा। भोजन करने के बाद कमरे में सो गया। छत पर उसकी 38 वर्षीय पत्नी प्रमिला देवी और 16 वर्षीय बेटा सत्यम सो रहे थे।
विज्ञापन


सोमवार को भोर में बारिश आने पर प्रमिला और सत्यम नीचे आकर अलग-अलग कमरे में सो गए। कुछ देर बाद सनकी पति संजय ने सो रही प्रमिला के गर्दन पर कुदाल से वार किया। वह चीखते हुए बेहोश हो गई। मां की आवाज सुनकर बेटे सत्यम की नींद खुली तो वह शोर मचाते हुए घर से बाहर निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देख पिता ने खून से सनी कुदाल लेकर बेटे को काटने के लिए दौड़ा लिया। खुद को घिरते देख बेटे ने बाउंड्रीवॉल कूदकर पड़ोसी के घर में जाकर शोर किया, तो लोगों को घटना की जानकारी हुई। लाठी-डंडा लेकर पहुंचे लोगों को देखकर संजय अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला।
 

बेटे ने बताया कि कमरे से मां के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी तो नींद खुली और उधर दौड़ा तो पापा मां के सिर व गर्दन पर कुदाल से वार कर रहे थे। वह जमीन अचेत हो गई थी। खून बह रहा था। मना करने पर मुझे मारने के लिए दौड़ा लिए। भाग कर पड़ोस में चाचा के घर पहुंचा और शोर किया तो लोग दौड़े, लेकिन पापा भाग गए। 

इनकी आदत से पूरे परिवार के लोग परेशान थे। मना करने के बाद भी शराब पीना नहीं छोड़ते थे। इसकी वजह से हम तीनों भाई कम बात करते थे। बाबा से भी इसके लिए कई बार विवाद हो चुका था। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बनकटा भानपुरवा गांव में प्रमिला नाम की 38 वर्षीय महिला की कुदाल से काटकर हत्या किए जाने के बारे में बेटा सत्यम ने बताया कि मां काफी संघर्ष कर हम लोगों को पाली थी। 

घर के अलावा दूसरों के घर मजदूरी कर पेट भरती थी। कर्ज लेकर हम लोगों को पढ़ाना भी चाही, लेकिन पिता का थोड़ा भी सहयोग नहीं मिलने के कारण बड़े दोनों भाइयों की पढ़ाई छूट गई। आर्थिक तंगी को देखते हुए दोनों बड़े भाई सूरज और शिवम हैदराबाद की एक निजी कंपनी में काम करने चले गए। वहां से जो रुपये भेजते थे, उससे घर खर्च मां चलाती थी। लेकिन इसकी थोड़ भी फिक्र पिता संजय को नहीं थी। बेरहमी से मां को पिता ने कुदाल से काटकर मार डाला।

इस घटना को सुनने के बाद गांववाले भी दंग रह गए। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाया गया तो सत्यम अपनी पिता की करतूत बताकर दहाड़े मारकर रो रहा था। इसे देख वहां मौजूद लोगों की आंखें भर आईं।
 

सुनियोजित तरीके से प्रमिला को मौत के घाट उतारा संजय
शराब का आदि हो चुका संजय की राह में उसकी पत्नी प्रमिला रोड़ा बनती थी। नशे में किसी से विवाद या गलत हरकत करने पर उलाहना पत्नी के पास आती थी। वह विरोध जताती थी और शराब पीने से मना करती थी। यह बात संजय को बुरी लगती थी। रात को संजय कमरे में कुदाल लेकर सोया था। भोर में जब बारिश आई तो छत से पत्नी और बच्चे कमरे में आकर सो गए। उस दौरान घटना को अंजाम दिया। तीन साल पूर्व भी संजय ने कुदाल से प्रमिला के सिर पर वार किया था, लेकिन उसकी जान बच गई थी।

घटनास्थल पर पहुंचे हाटा कोतवाली क्षेत्र के अवरवा सुकरौली गांव निवासी प्रमिला के बड़े भाई पन्नेलाल ने बताया कि वर्ष 2004 में प्रमिला की शादी कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बनकटा भानपुरवा गांव निवासी संजय के साथ हुई थी। संजय शादी के कुछ दिन बाद से ही शराब का आदि हो गया। नशे में घर आता था तो अक्सर पत्नी से विवाद करता था। इसकी आदत से वह तंग आ चुकी थी। बच्चे बड़े हो गए, उसके बाद भी संजय की आदतों में कोई सुधार नहीं हुआ। तीन साल पूर्व संजय कुदाल से प्रमिला के सिर पर वार किया था। काफी इलाज के बाद किसी तरह जान बची। बच्चे अब बड़े होकर कमाने लगे, आर्थिक तंगी भी धीरे धीरे दूर होने लगी थी। लेकिन संजय ने मौत की नींद सुला दिया। तीनों बेटों से हमेशा के लिए मां की ममता छिन गई।
 

मैं अपने शराबी लड़के संजय प्रसाद को 20 वर्ष से समझा कर हार गया था। शराब पीना छोड़कर अपने तीनों बच्चों को अच्छी तरह पढ़ाओ, लेकिन शराब के चक्कर में कभी अपने बच्चों की शिक्षा पर ध्यान नहीं दिया। इसके चलते उसके तीनों बच्चों की आधी अधूरी पढ़ाई हो सकी और वे कमाने शहर की ओर चले गए।- बाबूलाल, आरोपी संजय के पिता

 

इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। गांववालों की मांग है कि संजय को गिरफ्तार किया जाए और कड़ी से कड़ी सजा मिले। ताकि प्रमिला की आत्मा को शांति मिल सके। गांव में अभी तक ऐसा किसी ने नहीं किया था। घर के अलावा गांववालों को भी संजय परेशान करता था। अक्सर इसकी वजह से विवाद होता था।- मनझारी देवी

 

संजय गांव में शराब पीकर अक्सर लोगों से उलझता था और गाली बकता था। यह शिकायत प्रमिला के पास पहुंचती थी। इसके कारण वह शर्मिंदगी महसूस करती थी। इसके चलते अपने पति पर बार-बार शराब से दूरी बनाने के लिए दबाव बनाती थी, जो उसे बुरा लगता था और प्रमिला की पिटाई करने लगता था। पत्नी की कोशिशें बेहार हो गईं। -शैला देवी

 

प्रमिला मेरी भांजी थी। आज सुबह जब उसकी मौत की खबर मिली तो बहुत क्रोध आया और आंसुओं से आंखें भर आई। वह परिवार को चलाने के लिए बहुत संघर्ष करती थी। संजय कुछ वर्ष पहले भांजी पर कुदाल से हमला किया था। तभी हम लोग कठोर निर्णय न लेकर भूल किए। मेरी भांजी आज संजय के हाथों मारी गई। -जयप्रकाश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed