{"_id":"61043fc18ebc3e789d23ed14","slug":"husband-had-hatched-the-conspiracy-to-kill-rehana-kushinagar-news-gkp403827330","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौहर ने ही रची थी रेहाना की हत्या की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौहर ने ही रची थी रेहाना की हत्या की साजिश
विज्ञापन
रेहाना की हत्या की कोशिश की घटना का जटहां बाजार थाने में खुलासा करते सीओ सदर संदीप वर्मा और मौजूद
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौहर ने ही रची थी रेहाना की हत्या की साजिश
जटहां बाजार (कुुशीनगर)। हत्या की नीयत से गला रेतकर पखनहां गांव के सुगौली चौराहे पर फेंकी गई 25 वर्षीय नवविवाहिता की हालत में अब सुधार हो रहा है। इस मामले में शुक्रवार को पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर पति और उसकी पहली पत्नी के भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों आरोपियों पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया गया है। नवविवाहित के गले को चाकू से रेता गया था।
जटहां बाजार थानाक्षेत्र के पखनहां गांव के सुगौली चौराहे पर बुधवार सुबह एक नवविवाहिता गंभीर हालत में मिली थी। सूचना मिलते ही एसओ मौके पर पहुंचे थे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
सीओ सदर संदीप वर्मा ने जटहां बाजार थाने में इस घटना का पर्दाफाश करते हुए बताया कि रेहाना का पति सद्दाम निवासी वार्ड नंबर-11 खड्डा करीब आठ वर्ष पूर्व शादी कर चुका था। उसके दो बच्चे भी हैं। करीब दो वर्ष पूर्व खड्डा में एक शादी के दौरान रेहाना और सद्दाम की मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया और दोनों साथ रहने लगे। छह माह तक रेहाना और सद्दाम एक साथ रह रहे थे। करीब 25 दिन पहले सद्दाम और रेहाना ने निकाह किया था। सद्दाम रेहाना को लेकर अपने घर भी गया, लेकिन पहली पत्नी जरीना और अन्य लोगों ने रेहाना का विरोध किया। जब पहली और दूसरी पत्नी की तरफ से इस मामले में दबाव बढ़ने लगा तो वह असमंजस की स्थिति में आ गया और रेहाना को रास्ते से हटाने की सोच ली।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि सद्दाम ने पहली पत्नी के भाई अजीज निवासी मुंडेरा थाना हनुमानगंज को साथ मंगलवार देर रात को रेहाना को बाइक पर बैठाकर जटहां बाजार थानाक्षेत्र के पखनहा गांव के सुगौली चौराहे पर ले गया। वहां नहर पर सुनसान जगह देखकर चाकू से रेहाना का गला रेत दिया और उसे मरा समझकर चौराहे के पास फेंककर चला गया। सीओ ने बताया कि एसओ नंदा प्रसाद की अगुवाई में एसआई रणवीर सिंह, हेड कांस्टेबल महेंद्र यादव, कांस्टेबल उपेंद्र यादव, प्रेम नारायण, राकेश कुमार ने शुक्रवार सुबह कटाई भरपुरवा के पास बिहार से बाइक से आ रहे दोनों आरोपियों सद्दाम सिद्दीकी और उसके साले अजीज को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के विरुद्ध रेहाना के बयान और चौकीदार की तहरीर के आधार पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया गया है।