फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Husband dies in road accident; wife and daughter injured.

Kushinagar News: सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी-बेटी घायल

Sun, 12 Jul 2026 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 12 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Husband dies in road accident; wife and daughter injured.
कप्तानगंज/बोदरवार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बोदरवार कस्बे में सड़क के किनारे खड़े डंपर में बाइक टकरा गई। हादसे में दंपती और बेटी घायल हो गए। तीनों को लोगों ने कप्तानगंज सीएचसी लाया गया, जहां डाॅक्टर ने पति को मृत घोषित कई दिया और पत्नी को गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर किया गया। रामकोला थाना क्षेत्र के कटघरही टेकुआटार निवासी 25वर्षीय रविंद्र शनिवार की देर शाम को गोरखपुर से बाइक से 22 वर्षीय पत्नी गुंजा देवी और एक वर्ष की बेटी को ले कर घर लौट रहे थे। रात करीब 9.30 बजे बोदरवार कस्बे में पहुंचे थे कि बारिश शुरू हो गई और सड़क के किनारे खड़े डंपर में बाइक टकरा गई। इस दौरान रविन्द्र और पत्नी गुंजा देवी गंभीररूप से घायल हो गए सभी को एम्बुलेंस से कप्तानगंज सीएचसी लाया गया जहां डाॅक्टर ने इलाज के दौरान रविन्द्र को मृत्यु घोषित कार दिया हुए गुंजा देवी को गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। वही एक वर्षीय बच्ची जो गोद से कुछ दूर जा गिरी। उसको हल्की चोटें आई हैं। एसओ धीरेंद्र राय ने बताया कि डंपर का टायर फट गया था। सड़क के किनारे डंपर खड़ा था। इसमें बाइक टकरा गई। शव को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed