{"_id":"5d3f31628ebc3e6d16352da7","slug":"husband-died-in-road-accident-kushinagar-news-gkp3157652118","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में पति की मौत, पत्नी बाल- बाल बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में पति की मौत, पत्नी बाल- बाल बची
विज्ञापन
गुस्साए लोगों ने डीसीएम का शीशा तोड़ा, पहिए की हवा निकाली
हाटा। सोमवार दोपहर में हाटा नगर के बागनाथ चौराहे के बगल में स्थित नहर के पास के डीसीएम की चपेट मेें स्कूटी आ गई। इससे पति की मौत हो गई और पत्नी बाल- बाल बच गई।
हाटा गौरीबाजार मार्ग पर 30 वर्षीय कृष्णा यादव निवासी ढाढ़ा बुजुर्ग स्कूटी पर अपनी पत्नी को बैठा कर गौरीबाजार की तरफ जा रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार डीसीएम ने उन्हें चपेट में ले लिया। जिससे कृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गए और पत्नी बाल- बाल बच गई। पुलिस ने घायल को हाटा सीएससी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। रास्ते में गोरखपुर जाते समय उनकी मौत हो गई। परिजन शव को वापस स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली लाए, जहां डाक्टरों ने उनके मौत की पुष्टि कर दी। मौके पर पहुंची सुकरौली चौकी पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने डीसीएम के पहिए की हवा निकाल दी और शीशे तोड़ दिया। वहीं डीसीएम का चालक मौके से फरार हो गया था।