फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   hunger strike end

एसडीएम के आश्वासन पर खत्म हुआ अनशन

Sat, 03 Feb 2018 01:34 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Sat, 03 Feb 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
hunger strike end
अनशन समाप्त - फोटो : अमर उजाला
कसया (कुशीनगर)।कुशीनगर के मुख्य गेट के सामने ओवरब्रिज बनाने के लिए बृहस्पतिवार को शुरू किया गया अनशन शुक्रवार को समाप्त हो गया। एसडीएम कसया ने मौके पर पहुंचकर अनशन कर रहे लोगों की मांग से शासन और उच्चाधिकारियों को अवगत कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के अनिरुद्धवा गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता जोगिंदर गुप्ता व पिपराझाम निवासी छोटेलाल सिंह ने कुशीनगर स्थित मुख्य गेट के सामने बृहस्पतिवार को अनशन शुरू किया था। इनकी मांग थी कि कुशीनगर में झुंगवा गांव से लेकर हिरण्यवती नदी तक एनएच-28 पर ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाए। इन लोगों का आरोप था कि ओवरब्रिज बनाने के लिए कई बार भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, सड़क परिवहन राजमार्ग एवं पोत परिवहन मंत्री भारत सरकार को पत्र भेजा गया। वहां से पत्र को आवश्यक कार्रवाई के लिए मुख्य अभियंता (पी-2) सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेज दिया जाता है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल ने उनकी मांगों से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने का भरोसा दिलाया। इसके बाद जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। इस दौरान दिव्येंदु मणि त्रिपाठी, केशव, रजनीश त्रिपाठी, गुड्डू रंगीला, शिशिर, मोनू सिंह, शुभम पाठक, दिनेश गुप्ता, आकाश पटेल, डेविड राय, मुकेश जायसवाल, अतुल मिश्र, हैप्पी मिश्र, श्याम पांडेय आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed