{"_id":"6581fa9a47c1e82fb90bef27","slug":"ht-line-fell-on-bike-youth-injured-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-9606-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बाइक पर गिरा 11 हजार वोल्ट का तार, युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बाइक पर गिरा 11 हजार वोल्ट का तार, युवक घायल
Wed, 20 Dec 2023 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 20 Dec 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
साखोपार। कसया थाना क्षेत्र के दुर्गवलिया गांव के घेरा चौराहे के पास मंगलवार को 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर गिरने से बाइकसवार युवक घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भिजवाया गया। उसका इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के जमुई जिला निवासी 25 वर्षीय राहुल पुत्र अरुण कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के शिवपुर में परिवार संग रहकर लड्डू बनाने व उसकी दुकान-दुकान आपूर्ति करने का काम करते हैं। वह रोज की भांति मंगलवार की सुबह भी लड्डू की आपूर्ति के लिए निकले थे। अभी घेरा चौराहे से थोड़ी दूर आगे बढ़े थे कि आगे आगे चल रहे ओवरलोड गन्ना लदे ट्रक से 11 हजार वोल्ट का तार गन्ना फंस गया, जिससे तार टूटकर बाइक सवार राहुल पर ही गिर गया। उसमें फंसकर राहुल गिर पड़े और घायल हो गए। उनकी पूरी मिठाई भी तहस नहस हो गई। संयोग ठीक था कि उसमें करंट नहीं आ रहा था। ग्रामीणों ने युवक को अस्पताल भिजवाया और आक्रोश जताया कि हमेशा ट्रकों पर ओवरलोड गन्ना लादकर जा रहा है, जिसका नतीजा ऐसे हादसे हो रहे हैं। विद्युत निगम के जिम्मेदारों पर जर्जर व ढीले हो चुके तारों को नहीं बदलने का आरोप लगाया।